बॉलीवुड

JIGRA New Poster: इंतजार हुआ खत्म टीजर रिलीज डेट पर आया अपडेट, नए पोस्टर पर दमदार दिखा Alia bhatt का लुक

JIGRA New Poster: आलिया भट्ट इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म जिगरा को लेकर सुर्खियां बटोर रही है। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म का पोस्टर रिलीज हुआ है। इस पोस्टर में आलिया का दमदार लुक दिखाई दे रहा है। आइए जानते हैं कि इस फिल्म का ट्रेलर किस दिन रिलीज होगा।

Image

JIGRA New Poster

JIGRA New Poster: आलिया भट्ट इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म जिगरा को लेकर सुर्खियां बटोर रही है। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। आलिया के साथ इस फिल्म में वेदांग रैना भी नजर आने वाले हैं। बात दें इस फिल्म से आलिया का नया पोस्टर सामने आया है, जिसमें टीजर ट्रेलर की रिलीज डेट से भी पर्दा उठा है। इस पोस्टर में आलिया का दमदार लुक दिखाई दे रहा है। आइए जानते हैं कि इस फिल्म का ट्रेलर किस दिन रिलीज होगा।

हाल ही में आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी आने वाली फिल्म जिगरा का नया पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा है कि दम है.... सत्य में दम है। साथ ही लिखा गया है कि जिगरा का ट्रेलर 8 सितंबर को रिलीज किया जाएगा। वही आलिया का पोस्टर में नया लुक काफी शानदार है। इस पोस्टर पर एक्ट्रेस बहुत सीरियस नजर आ रही हैं। रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म में आलिया और वेदांग भाई-बहन का रोल निभाने वाले हैं।

बास्केटबॉल खेलती नजर आएंगी आलिया

हाल ही में एक्ट्रेस ने खुलासा किया था कि एक्ट्रेस को फिल्म के लिए बास्केटबॉल सीखना पड़ा था। इस फिल्म में एक सीन नजर आने वाला है, जिसमें आलिया बास्केटबॉल खेलती नजर आने वाली है। इस फिल्म के लिए मेकर्स ने एक कोच नियुक्त भी किया था। बता दें वासन बाला के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। वहीं जिगरा के बाद एक्ट्रेस YRF स्पाई यूनिवर्स की फिल्म ‘अल्फा’ में भी नजर आएंगी। अल्फा में आलिया एक्शन करती नजर आने वाली है। इस फिल्म की शूटिंग अभी चल रही है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article