बॉलीवुड

Yeh Jawaani Hai Deewani 2: रणबीर-दीपिका की जोड़ी फिर मचाएगी धमाल !! फैन्स ने सीक्वल बनाने के लगाए कयास

Ranbir-Deepika's Yeh Jawaani Hai Deewani 2: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की सुपरहिट फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' (Yeh Jawaani Hai Deewani) के सीक्वल को लेकर फैन्स लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। इस जोड़ी को फैन्स बड़े परदे पर देखने के लिए बेताब है।

Image

Ranbir-Deepika's Yeh Jawaani Hai Deewani 2

Ranbir-Deepika's Yeh Jawaani Hai Deewani 2: रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण ने फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' (Yeh Jawaani Hai Deewani) में काम किया था। ब्रेकअप होने के बाद यह रणबीर-दीपिका की साथ में पहली मूवी थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी (Ayan Mukerji) ने किया था। इस मूवी के गाने और डायलॉग आज भी लोगों की जुबान पर रहते हैं। इस साल यह फिल्म सिनेमाघरों में री-रिलीज भी की गई। फैन्स लंबे समय से 'ये जवानी है दीवानी' के सीक्वल का इंतजार कर रहे हैं। अब कई लोगों को लग रहा है कि मेकर्स इसका सीक्वल बनाने की प्लानिंग भी कर लेनी चाहिए।

'ये जवानी है दीवानी 2' बनाने की मेकर्स ने की प्लानिंग?

धर्मं प्रोडक्शन्स ने 23 दिसंबर के दिन के अपने सोशल मीडिया पर फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' के कुछ स्टिल्स शेयर किए। इन पिक्स शेयर करते हुए कैप्शन दिया गया, 'हमें इनसे प्यार हो जाएगा...फिर से!' इस कैप्शन को पढ़ने के बाद फैन्स को लग रहा है कि मेकर्स रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण स्टारर के सीक्वल यानी 'ये जवानी है दीवानी 2' बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'अगर सच में इस मूवी के सीक्वल की प्लानिंग की जा रही है तो इसकी कास्टिंग में कोई बदलाव ना किया जाए।'

'ये जवानी है दीवानी' के सीक्वल का सभी को बेसब्री से इंतजार है। मेकर्स ने अभी तक सीक्वल बनाने की खबरों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है। रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की जोड़ी को आखिरी बार बड़े परदे पर फिल्म 'तमाशा' में देखा गया था। इस मूवी का निर्देशन इम्तियाज अली ने किया था।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article