'भगवान राम का रोल निभाना आसान नहीं...' यश ने Ranbir Kapoor पर जमकर बरसाया प्यार

Yash on Ranbir Kapoor: सैन डिएगो कॉमिक-कॉन 2026 में फिल्म 'रामायण' का प्रमोशन हुआ। इस दौरान यश ने रणबीर कपूर की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने भगवान राम के किरदार के लिए कड़ी मेहनत की है।

Yash on Ranbir Kapoor: बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), यश और साई पल्लवी की फिल्म रामायण पर सभी की नजरें टिकी हुई है। आज इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने वाला था, लेकिन आखिरी समय पर इसे टाल दिया गया। बता दें कि रामायण (Ramayana) की स्टार कास्ट ने सैन डिएगो कॉमिक-कॉन 2026 में फिल्म का जोरदार प्रमोशन किया है। इस इवेंट में रणबीर कपूर समेत फिल्म से जुड़े सभी लोग शामिल हुए। इस दौरान यश ने रणबीर कपूर की दिल खोलकर तारीफ की। आइए पूरी बात जानते है इस रिपोर्ट में...(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Ramayana: रिलीज से चंद घंटे पहले पोस्टपोन हुआ रणबीर कपूर की फिल्म का ट्रेलर, नमित मल्होत्रा ने जारी किया बयान)

Yash on Ranbir Kapoor

यश ने की रणबीर कपूर की तारीफ (pic credit-instagram)

यश ने कही ये बात

यश ने इवेंट में कहा, ' 'दुनिया में कोई भी यह दावा नहीं कर सकता कि उसमें भगवान राम का किरदार निभाने का पूरा गुण है। रणबीर ने भी कभी ऐसा दावा नहीं किया और यही उनकी सबसे बड़ी खूबी है। वह शानदार अभिनेता हैं। भगवान राम का किरदार निभाना बिल्कुल आसान नहीं है, लेकिन रणबीर ने इसके लिए बहुत मेहनत की है। मैं उनकी मेहनत और समर्पण का दिल से सम्मान करता हूं।' यश ने रणबीर की फिटनेस और तैयारी की भी तारीफ की। उन्होंने कहा, 'रणबीर ने अपनी फिटनेस पर बहुत मेहनत की है। जब दर्शक 'रामायण' देखेंगे तो उन्हें एक ऐसे भगवान राम नजर आएंगे, जिनमें त्याग, संकल्प और समर्पण साफ दिखाई देगा।'

End of Feed