बॉलीवुड

'Ramayana: Part One' में लिमिटेड नहीं बल्कि Yash को मिलेगा फुल स्क्रीन टाइम, रावण के रूप में आएंगे नजर

Ranbir Kapoor-Yash Starrer Ramayana Part One: बीते दिन आई रिपोर्ट्स में बताया गया था कि मेकर्स ने रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' (Ramayana: Part One) में यश का लिमिटेड स्क्रीन टाइम होने वाला है। लेटेस्ट खबर यह है कि पहले पार्ट में यश का फुल लेंग्थ रोल होने वाला है।

Image

Ramayana Poster (Pic Credit: Instagram/thenameisyash)

Ranbir Kapoor-Yash Starrer Ramayana Part One: नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'रामायण' को दो पार्ट में बनाया जा रहा है। 'रामायण' का पहला पार्ट साल 2026 और दूसरा 2027 में रिलीज होगा। बीते दिन ऐसी रिपोर्ट्स सामने आई थीं कि 'रामायण: पार्ट 1' में यश (Yash) को लिमिटेड स्क्रीन टाइम मिलने वाला है। बताया जा रहा है कि फैन्स पहले पार्ट में यश को केवल 14 से 15 मिनट ही बड़े परदे पर रावण के रूप में देख पाएंगे। मगर 10 जुलाई के दिन आई लेटेस्ट जानकारी के मुताबिक यश को 'रामायण: पार्ट 1' (Ramayana: Part One) में लिमिटेड नहीं बल्कि फुल लेंग्थ रोल होगा।

लिमिटेड नहीं होगा यश का स्क्रीन टाइम

पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' में साउथ सुपरस्टार यश का फुल लेंग्थ रोल होने वाला है। 30 अप्रैल के दिन यश ने फिल्म की शूटिंग शुरू की जाएगी। पहले पार्ट में अपने किरदार के लिए उन्होंने लगभग 50 दिनों तक शूट किया था। 'रामायण: पार्ट 1' में यश का स्क्रीन टाइम लगभग 1 घंटे का होने वाला है। वहीं दूसरे पार्ट में भगवान राम और रावण के बीच की बैटल को दिखाया जाएगा।

3 जुलाई को निर्माताओं ने रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' का धमाकेदार टीजर जारी किया था। टीजर देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए थे। इस मूवी में रणबीर कपूर को भगवान राम के रोल में देखा जाएगा। फिल्म में माता सीता का किरदार साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी निभाने वाली हैं। रवि दुबे को मेकर्स ने लक्ष्मण के रोल के लिए चुना है। बताया जा रहा है कि सनी देओल हनुमान के रूप में दिखाई देंगे।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article