Yamla Pagla Deewana 2 Director Sangeeth Sivan Died: बॉलीवुड से जुड़ी से बुरी खबर सामने आ रही है। फिल्म यमला पगला दीवाना-2 के डायरेक्टर संगीत सिवन का 61 साल की उम्र में निधन हो गया। संगीत सिवन के निधन की खबर ने सभी को हैरान कर दिया। संगीत सिवन के निधन के बाद बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है। बॉलीवुड स्टार्स से लेकर आम लोग तक संगीत सिवन को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि देते हुए नजर आ रहे हैं। हर कोई संगीत सिवन को अपने अंदाज में याद करता हुआ नजर आया। संगीत सिवन ने अपनी फिल्मों से लोगों को खूब हंसाया है, अब निधन की खबर सुन लोगों की आंखे नम हो गई हैं।
इन फिल्मों से जुड़ा था संगीत सिवन का नाम
बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर संगीत सिवन ने 61 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। संगीत सिवन के निधन की खबर ने सभी को हैरान कर दिया है। संगीत सिवन ने 'जोर', 'क्या कूल हैं हम', 'यमला पगला दीवाना-2' और 'अपना सपना मनी-मनी' जैसी फिल्मों को डायरेक्ट किया था। संगीत सिवन ने अपनी फिल्मों से लोगों का दिल जीतने में हर बार कामयाब रहते थे। संगीत सिवन के निधन की खबर सामने आने के बाद ट्विटर पर डायरेक्टर को श्रद्धांजलि दी जा रही है।
सनी देओल और रितेश देशमुख ने डायरेक्टर निधन पर लिखी ये बात
डायरेक्टर संगीत सिवन के निधन के बाद बॉलीवुड स्टार्स सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए नजर आए। रितेश देशमुख ने इस मौके पर ट्विटर पर डायरेक्टर को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा कि 'ये बेहद दुख की बात है कि संगीत सिवन सर अब हमारे बीच नहीं रहे।' तो वहीं सनी देओल ने लिखा कि 'अपने प्रिय मित्र के निधन के बारे में सुनकर स्तब्ध हूं। मुझे यकीन नहींं हो रहा कि वो अब हमारे बीच नहीं है।'
