बॉलीवुड

अनन्या पांडे के बाद Sara Ali Khan पर लट्टू हुए Aditya Roy Kapur, अनुराग बसु की बर्थडे पार्टी में साथ देख उड़ी अफेयर की अफवाह

Is Aditya-Sara In Relationship: बॉलीवुड अभिनेता आदित्य रॉय कपूर इन इनो अनन्या पांडे संग ब्रेकअप की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। इन खबरों के बीच आदित्य को सारा अली खान के साथ अनुराग बसु की बर्थडे पार्टी में देखा गया। लोग दोनों के रिश्ते में होने के कयास लगा रहे हैं।

Image

Ananya Panday, Aditya Roy Kapur and Sara Ali Khan

Is Aditya-Sara In Relationship: मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आदित्य रॉय कपूर काफी लंबे समय से अनन्या पांडे को डेट कर रहे थे। हाल ही में आई रिपोर्ट्स ने सभी को हैरान कर दिया। बताया जा रहा है कि कुछ महीनों तक साथ में रहने के बाद आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे ने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं। इन खबरों पर अनन्या पांडे (Ananya Panday) और आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) की ओर से अभी तक कोई बयान सामने नहीं आया है। बीती रात आदित्य रॉय कपूर को मशहूर डायरेक्टर अनुराग बसु के बर्थडे सेलिब्रेशन में शामिल होते हुए देखा गया। इस दौरान आदित्य रॉय कपूर के साथ सारा अली खान (Sara Ali Khan) भी मौजूद थीं। दोनों को साथ में देखने के बाद इनके रिलेशनशिप में होने की अफवाह उड़ना शुरू हो गई हैं।

अनुराग बसु के बर्थडे सेलिब्रेशन का एक वीडियो इंटरनेट पर बड़ी तेजी के साथ वायरल हो रहा है जिसमें निर्देशक अपने मेहमानों को जन्मदिन का केक खिलाते नजर आ रहे हैं। इस पार्टी में आदित्य रॉय कपूर और सारा अली खान को एक साथ खड़े हुए देखा गया। क्लिप में अनुराग बसु को आदि के मुंह की ओर केक उछालते हुए देखा गया। इस पार्टी में आदित्य और सारा को साथ देखने के बाद लोगों ने इनके रिलेशनशिप में होने के कयास लगाने शुरू कर दिए हैं। बता दें आदित्य और सारा ने इन खबरों पर अभी तक रिएक्शन नहीं दिया है।

दिलचस्प बात यह है कि अनुराग बसु की नई फिल्म 'मेट्रो...इन दिनों' में आदित्य रॉय कपूर और सारा अली खान को साथ में देखा जाएगा। फिल्म में अनुपम खेर, नीना गुप्ता, पंकज त्रिपाठी, अली फजल और फातिमा सना शेख सहित कई कलाकर अहम भूमिकाओं में मौजूद हैं। फिल्म 23 सितंबर के दिन रिलीज होगी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article