बॉलीवुड

Aitraaz 2: क्या एक बार फिर आमने-सामने होंगी प्रियंका चोपड़ा-करीना कपूर खान? सुभाष घाई ने बता डाली पूरी सच्चाई

Priyanka Chopra in Aitraaz 2: अक्षय कुमार, प्रियंका चोपड़ा और करीना कपूर खान स्टारर साल 2004 की फिल्म ऐतराज के सीक्वल को लेकर सुभाष घाई ने दिलचस्पी दिखाई है। इस बीच फैंस के बीच सवाल गूंज रहा है कि क्या प्रियंका चोपड़ा की फिल्म में वापसी होने वाली है। जिसपर सुभाष घाई ने जवाब दे दिया है।

Image

Subhash Ghai on Aitraaz 2 Casting

Priyanka Chopra in Aitraaz 2: सुभाष घई की साल 2004 में रिलीज हुई फिल्म ऐतराज (Aitraaz) को काफी पसंद किया गया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भले ही औसत कलेक्शन किया हो, पर इस फिल्म को आज भी काफी पसंद किया जाता है। अब सुभाष घाई ने इस फिल्म के सीक्वल पर काम करने का इरादा शेयर किया है। जिसके बाद से ही फैंस की एक्साइटमेंड काफी बढ़ गई है। फैंस मेकर्स से लगातार सवाल कर रहे हैं कि क्या अक्षय कुमार, करीना कपूर खान और प्रियंका चोपड़ा की भी फिल्म में वापसी होने वाली है। प्रियंका ने तो बीते कई सालों से बॉलीवुड फिल्मों में काम भी नहीं किया है, अगर ऐतराज में उन्हें कास्ट किया जाता है तो फैंस की लॉटरी लग जाएगी। हालांकि अब सुभाष घाई ने इन सभी सवालों के जवाब दे दिए हैं। यहां इसपर नजर डालते हैं। यह भी पढ़ें- तलाक के बाद किराए पर घर लेने के लिए धक्के खाती रही ये बॉलीवुड एक्ट्रेस, दर्द याद कर बोलीं- 'सबको सेल्फी लेनी थी...'

पुरानी कास्ट की फिल्म में होगी वापसी?

हाल ही में फिल्म मेकर ने शेयर किया कि 20 साल बाद, वे अब नई जेनरेशन के स्टार्स के साथ फिल्म बनाना चाहते हैं, जिसका मतलब है कि प्रियंका चोपड़ा, अक्षय कुमार और करीना कपूर खान लीड रोल निभाने के लिए वापसी करते नहीं दिखेंगे। गोवा में 55वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) में डीएनए के साथ एक बातचीत में, फिल्ममेकर सुभाष घई ने बताया कि ऐतराज 20 साल पहले रिलीज हुई थी।

अब फिल्म के सीक्वल में प्रियंका चोपड़ा नहीं होंगी, जिन्होंने फिल्म में बेहतरीन काम किया था। बल्कि वह नई पीढ़ी की एक स्टार कास्ट के साथ एक नई कहानी पर काम करना चाहते हैं। जिसके बाद यह तय हो गया है कि अब सुभाष घाई फिल्म की कास्टिंग के लिए नए एक्टर्स का रुख करने वाले हैं।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article