Kartik on romancing with Tripti on Aashiqui 3: बॉलीवुड कलाकार कार्तिक आर्यन बीती रात फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2024 में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए गुजरात पहुंचे थे। कार्तिक आर्यन ने इस दौरान एक जबरदस्त परफॉर्मेंस दी और दर्शकों का दिल जीत लिया। कार्तिक आर्यन ने स्टेज पर आग लगाने से पहले टाइम्स नाउ के साथ एक्सक्लूसिव बात की और आशिकी 3 को लेकर आ रही खबरों पर चुप्पी तोड़ी। कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्म आशिकी 3 के साथ काफी समय से तृप्ति डिमरी का नाम जुड़ रहा है, जिस कारण हर कोई जानना चाहता है कि क्या ये दोनों स्टार्स आशिकी 3 में एक साथ दिखाई देंगे?
कार्तिक आर्यन ने इस सवाल का जवाब देते हुए मीडिया को बताया, 'तृप्ति डिमरी बहुत ही शानदार एक्ट्रेस हैं। एनिमल में उन्होंने कमाल का काम किया है, मैंने उनकी बुलबुल भी देखी थी। उसमें भी उन्होंने कमाल का काम किया है। अगर मुझे उनके साथ काम करने का मौका मिलता है तो हमें लोग पसंद करेंगे। हालांकि मैं जाहूंगा कि अनुराग सर इस मामले में आखिरी फैसला लें। मुझे उम्मीद है कि वो जो भी आखिरी फैसला लेंगे, वो सही होगा।'
बताते चलें कि इन दिनों कार्तिक आर्यन अपनी अपकमिंग फिल्म चंदू चैम्पियन में व्यस्त हैं। इस फिल्म का डायरेक्शन कबीर खान कर रहे हैं। चंदू चैम्पियन खत्म होने के बाद कार्तिक आर्यन आशिकी 3 में व्यस्त हो जाएंगे। कार्तिक आर्यन ने टाइम्स नाउ के साथ आशिकी 3 की शूटिंग को लेकर भी बात की और बताया, 'आशिकी 3 की शूटिंग इसी साल होनी है लेकिन अभी तक डेट्स फाइनल नहीं हुई हैं।'
