Kangana Ranaut Talks about her Marriage Plans: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने शादी के बारे में बात की है और बताया है कि वह क्यों सोचती हैं कि 'हर किसी के पास एक साथी होना चाहिए या नहीं'। राज शमानी के साथ उनके पॉडकास्ट पर बात करते हुए, एक्ट्रेस ने अपने शादी के प्लान को लेकर भी बात की है इसी के साथ ही उन्होंने बताया कि आखिरी क्यों किसी की जिंदगी में एक पार्टनर काफी इम्पोर्टेंट होता है। उन्होंने शादी के फायदे और नुकसान दोनों के बारे में बात की है। एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि वब बच्चों के साथ अपना परिवार बनाना चाहती हैं। यहां एक्ट्रेस के इस वायरल बयान की ओर एक नजर डालते हैं।
Kangana Ranaut on Getting Married
क्या शादी करने की इच्छा रखती हैं कंगना?
कंगना से पूछा गया कि क्या शादी करना अनिवार्य है? उन्होंने जवाब दिया, 'यह कॉन्ट्रोवर्शिल है, मुझे लगता है कि हर किसी के पास एक साथी होना चाहिए। एक साथी के बिना रहना मुश्किल है, एक साथी के बिना रहना आसान नहीं है। हर किसी के पास एक साथी होना चाहिए, यह महत्वपूर्ण है। एक साथी के साथ भी यह मुश्किल है, शायद कहीं ज्यादा मुश्किल है।' आपको सही व्यक्ति ढूंढने की ज़रूरत है। यदि आपको अपना साथी मिल जाए, तो आपके पास मुश्किल वक्त में एक व्यक्ति जरूर होगा।'
'आप जैसे-जैसे बड़े होते जाते हैं, आपके लिए एक-दूसरे के साथ तालमेल बिठाना उतना ही मुश्किल होता जाता है। अगर आप कम उम्र में शादी करते हैं, तो आपके लिए तालमेल बिठाना बहुत आसान हो जाता है। गांवों में, वे बहुत कम उम्र में शादी कर रहे हैं।' सोशल मीडिया पर कंगना रनौत का ये बयान काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
