Sanjay Dutt Video: बॉलीवुड स्टार संजय दत्त (Sanjay Dutt) इन दिनों सुर्खियों में हैं। हाल ही में वह महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक (Pratap Sarnaik) के ठाणे में आयोजित दही हांडी कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान दोनों ने पुरानी दोस्ती को लेकर भी बात की। प्रताप सरनाईक ने मंच पर संजय दत्त से मराठी में बोलने की अपील की। इसके बाद संजय दत्त ने कुछ ऐसा कह दिया कि लोग दंग रह गए। आइए इस रिपोर्ट में जानते है संजय दत्त ने क्या कहा...(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-पत्नी गीत ग्रेवाल से तलाक के बाद Parmish Verma ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल)
संजय दत्त ने दिया ऐसा जवाब (pic credit-twitter)
संजय दत्त ने दिया ऐसा जवाब
दरअसल, महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने संजय दत्त से मंच पर मराठी में बात करने की अपील की। उन्होंने कहा कि वह पिछले कुछ समय से ऑटो और टैक्सी चालकों को मराठी सीखने और बोलने के लिए कह रहे हैं। मंत्री की बात सुनकर संजय दत्त ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने कहा कि वह मराठी ठीक से नहीं बोल पाते, लेकिन भाषा समझते हैं। इसके बाद उन्होंने बताया कि वह छह साल यरवदा जेल में रहे, लेकिन तब भी मराठी नहीं सीख पाए। उन्होंने कहा कि उन्होंने वहां थोड़ी-बहुत मराठी जरूर सीखी थी। इसके बाद संजय दत्त ने मराठी में लोगों का अभिवादन किया और प्रताप सरनाईक को कार्यक्रम में बुलाने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि दोनों की दोस्ती करीब 25 साल पुरानी है। संजय दत्त का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उनके इस मजाकिया जवाब पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। इस मुद्दे पर जमकर विवाद भी होने लगा है।
बताते चलें कि बॉलीवुड स्टार संजय दत्त ने कई फिल्मों में मराठी किरदार निभाए हैं। इनमें ‘वास्तव’, ‘हथियार’ और ‘बाबा’ जैसी फिल्में शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने मराठी-हिंदी फिल्म ‘राजा शिवाजी’ में अफजल खान का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। काम की बात करें तो संजय दत्त जल्द ही ‘बाप’ और ‘खलनायक रिटर्न्स’ में नजर आएंगे। उन्होंने सऊदी अरब की फिल्म इंडस्ट्री में भी ‘7 डॉग्स’ से कदम रखा है। संजय दत्त को फिल्म इंडस्ट्री में काम करते हुए 45 साल हो चुके हैं और वह अपने दमदार किरदारों के लिए जाने जाते हैं।
