बॉलीवुड

आलिया-रणबीर की लाडली के सिर पर चढ़ा सफेद चूहा, मैजिशियन को देखकर राहा ने कुछ ऐसे दिया रिएक्शन...

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की नन्ही परी राहा कपूर का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वो एक जादूगर के साथ नजर आ रही हैं। जादूगर राहा कपूर के साथ एक मजेदार ट्रिक करता नजर आ रहे हैं, लेकिन राहा कोई एक्सप्रेशन नहीं दे रही हैं।

Image

Alia Ranbir daughter

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा कम उम्र में ही एक बड़ी स्टार बन गई है। फैंस राहा की तस्वीरें देखने के लिए बेताब रहते हैं। राहा के प्यारे-प्यारे फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होते हैं। जिसे फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हैं। हाल ही में राहा अपने भाई जेह की बर्थडे पार्टी में शामिल हुई थी। जिसकी तस्वीरें अब वायरल हो रही है।

इस पार्टी में सारे बच्चों ने काफी ज्यादा मस्ती की। वहीं पार्टी को और शानदार बनाने के लिए मैजिशियन को भी बुलवाया गया था। इस दौरान मैजिशियन ने कई सारे जादू दिखाए, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में नजर आ रहा है कि राहा बर्थडे बैश में जादूगर की ट्रिक्स देखने में कोई दिलचस्पी नहीं ले रही है। मैजिशियन जादू करके राहा के सिर से चूहा निकालता है, लेकिन राहा ना तो डरती है और ना ही खुश होती है। अब सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

राहा अपने काम से मतलब रखती है

वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, "राहा जादूगर से दूर जा रहा है।" दूसरे ने कहा, “लोल ये बच्ची ऋषि कपूर के जैसी हैं। प्रभावित और बेपरवाह वह रणबीर-आलिया से बिल्कुल विपरीत लगती हैं।" तीसरे ने लिखा- “कितनी प्यारी बच्ची है, बिल्कुल अपने दादा पर गई है।” चौथे ने कहा-"राहा जादूगर से बोल रही होगी हो गया तेरा मैं जाती हूं फिर" पांचवे न कहा-"उसे कोई परवाह नहीं है, बस अपने काम से मतलब रखती है।"

इन फिल्म में नजर आएंगे एक्टर

राहा कपूर का जन्म 6 नवंबर 2022 को मुंबई में हुआ था। पिछले साल आलिया और रणबीर ने उनका जन्मदिन मुंबई शानदार तरीके से मनाया था। वहीं आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जल्द ही संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर में नजर आएंगे। इस फिल्म में रणबीर और आलिया के साथ विक्की कौशल भी लीड रोल में दिखाई देंगे। इसके अलावा रणबीर कपूर रामायण में राम का रोल भी करने वाले है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article