ड्रीम गर्ल पर बनने वाली है बायोपिक? Hema Malini का रोल निभाएंगी ये एक्ट्रेस

Hema Malini Biopic: दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी फिल्मों और पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। अब चर्चा है कि वह दिग्गज एक्ट्रेस हेमा मालिनी की बायोपिक में उनका किरदार निभाती नजर आ सकती हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) इन दिनों चर्चा में बने हुई है। दीपिका पादुकोण जल्द ही मां बनने वाली हैं। वहीं दीपिका पादुकोण फिल्म राका के लिए भी तैयारी कर रही हैं। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के साथ नजर आएंगे। इस बीच दीपिका पादुकोण की अपकमिंग फिल्म को लेकर एक अपडेट सामने आया है। सोशल मीडिया पर ये चर्चा हो रही है कि दीपिका पादुकोण दिग्गज एक्ट्रेस हेमा मालिनी (Hema Malini) के बायोपिक में नजर आ सकती हैं। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं...(टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें-Exclusive: 'मेरी आंखें नम हो जाती हैं' धर्मेंद्र को याद कर इमोशनल हुईं Hema Malini, 'बागबान' पर कही ये बात)

Hema Malini Biopic

ड्रीम गर्ल पर बनने वाली है बायोपिक? (pic credit-instagram/magnific)

हेमा मालिनी ने कही ये बात

हेमा मालिनी ने हाल ही में अपने फिल्मी करियर के 60 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित एक खास कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने अपनी जिंदगी पर बनने वाली बायोपिक को लेकर भी खुलकर बात की। हेमा मालिनी ने कहा, "अगर दीपिका चाहें तो वह मेरा किरदार निभा सकती हैं। कोई भी यह रोल कर सकता है, लेकिन दीपिका बेहद खूबसूरत और प्रतिभाशाली अभिनेत्री हैं।" उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर भी इसकी काफी चर्चा हो रही है। हेमा मालिनी और दीपिका पादुकोण का रिश्ता कई साल पुराना है। साल 2017 में हेमा ने अपनी जीवनी 'हेमा मालिनी: बियॉन्ड द ड्रीम गर्ल' के लॉन्च के लिए दीपिका को खास मेहमान के तौर पर बुलाया था।

End of Feed