Farhan Akhtar and Adhuna Bhabani: बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहते हैं। फरहान और उनकी एक्स पत्नी अधुना का तलाक हो गया है। खुद फरहान अख्तर ने भी बचपन में अपने माता-पिता का तलाक देखा था। इस समय फरहान अख्तर शिबानी दांडेकर के साथ रिश्तें में है। दोनों एक पति-पत्नी के तौर पर जिंदगी जी रहे हैं। हालांकि आज भी फरहान अपनी एक्स वाइफ अधुना के साथ अपने रिश्ते को याद करते हैं। इस बारे में बात करते हुए भी नजर आते हैं। यहां दोनों के तलाक के बारे में जानते हैं। यह भी पढ़ें- Honey Singh-Badshah Controversy: 'उसने मुझे गाली दी और बीमारी का मजाक बनाया...' बादशाह को लेकर हनी सिंह का बड़ा खुलासा
Farhan Akhtar and Adhuna Bhabani Divorce
फरहान अख्तर ने तलाक पर कही थी ये बात
फरहान अख्तर ने अधुना संग रिश्ते के बारे में बात करते हुए, 'यह आसान नहीं हो सकता था। क्योंकि वह रिश्ता टूट रहा था जिसके बारे में वे अपने मन में सोचते थे कि वह बेहद मजबूत था। तो कुछ हद तक गुस्सा होगा... अब भी मैं सोचता हूं। कुछ उदासी, कुछ नाराजगी यह सब फीलिंग आती है। यह कुछ ऐसा है जिससे काफी बुरा लगता है। मेरे लिए, जब अधुना और मेरा तलाक हो गया तो मुझे उनके गिल्ट महसूस हुआ, अपने बच्चों के लिए भी। क्योंकि इसका उनसे कोई लेना-देना नहीं था।
कहां हैं अधुना भवानी?
फरहान अख्तर और अधुना भबानी ने तीन साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 2000 में शादी कर ली। 16 साल तक एक साथ रहने के बाद वे 2017 में अलग हो गए। हालांकि दोनों ही साथ में अपने बच्चों का ध्यान रखते नजर आते हैं। अधुना भबानी अब अपने आप में एक ब्रांड हैं। वह न केवल बॉलीवुड में एक लोकप्रिय हेयर स्टाइलिस्ट हैं, बल्कि उनके खुद के कई प्रोडक्ट, सैलून और हेयरस्टाइलिंग संस्थान भी हैं। वह अपनी प्रोफेशनल लाइफ में काफी अच्छा कर रही है।
