बॉलीवुड

पापा शाहरुख या मां गौरी, किसके धर्म को मानते हैं बेटे आर्यन खान? मम्मी ने दिया सच-सच जवाब

Aryan Khan is Hindu or Muslim: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) सोशल मीडिया पर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। अब उनकी मां गौरी खान ने जवाब दिया है कि आर्यन, हिन्दू या मुस्लिम किस धर्म को फॉलो करते हैं। यहां उनके जवाब पर नजर डालते हैं।

Image

Aryan Khan's Religion

Shah Rukh Khan's Son Aryan Khan is Hindu or Muslim: सुपरस्टार शाहरुख खान और उनकी पत्नीगौरी खान, दोनों ही अलग अलग धर्मों से ताल्लुक रखते हैं। दोनों की शादी काफी अनोखी है। शाहरुख खान जहां, मुस्लिम धर्म को मानते हैं, वहीं गौरी खान भी अपने आप को सच्चा हिंदू मानती हैं। इस बीच दोनों ही एक दूसरे के धर्म का सम्मान करते हैं और सभी त्योहारों को बडे़ धूम धाम से मनाते हैं। इस बीच अब गौरी खा ने अपने परिवार में धार्मिक सद्भाव के बारे में खुलकर बात की है। उन्होंने बताया कि आर्यन खान अपनी मां की हिंदू आस्था का सम्मान करते हुए अपने पिता शाहरुख खान के धर्म को मानते हैं। यह भी पढ़ें- Honey Singh-Badshah Controversy: 'उसने मुझे गाली दी और बीमारी का मजाक बनाया...' बादशाह को लेकर हनी सिंह का बड़ा खुलासा

आर्यन खान ने अपना धर्म, मुस्लिम चुना हैं। गौरी ने आर्यन के डेली रूटीन का भी खुलासा किया है, जहां वह अपने घर में परंपराओं के बीच बैलेंस करते हुए, हिंदू और इस्लामी दोनों प्रार्थनाएं करते है। यहां इस खबर पर सामने आ रहे फैंस, रिएक्शन पर एक नजर डालते हैं।

मुस्लिन हैं आर्यन खान

गौरी खान के खुलासे के बाद अब सोशल मीडिया पर भी यूजर्स, आर्यन खान के धर्म को लेकर रिएक्ट कर रहे हैं। यह साफ हो गया है कि आर्यन अपने पिता शाहरुख खान के धर्म को ही मानते हैं। इसका मतलब यह नहीं है कि वह मां गौरी खान के धर्म यानी हिंदू धर्म से जुड़ी आस्थाओं पर विश्वास नहीं करते हैं। एक यूजर ने रिएक्ट करते हुए कहा, 'धर्मा का सही मतलब आजादी होती है, सभी को अपने हिसाब से आस्थाएं और विश्वास रखने की आजादी होनी चाहिए।'

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article