बॉलीवुड

'लापता लेडीज' Oscars से हुई बाहर तो लोगों ने निकाली भड़ास, FFI के जूरी ने कहा- "निर्णय का सम्मान करें..."

लापता लेडीज के ऑस्कर 2025 से बाहर आने के बाद फैंस भड़ास निकाल रहे हैं। अब इतने विवाद के बाद फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया (एफएफआई) जूरी के प्रमुख जाह्नु बरुआ (Jahnu Barua) ने इस बारे में सफाई दी है। उन्होंने कहा-यह एक डेमोक्रेटिक प्रोसेस है और जूरी का जो भी फैसला होगा उन्हें उसे स्वीकार करना होगा।"

Image

Laapataa Ladies Oscar 2025

आमिर खान और किरण राव की फिल्म लापता लेडीज के ऑस्कर 2025 से बाहर आने के बाद फैंस के बीच काफी नाराजगी है। बता दें लापता लेडीज बेस्ट इंटरनेशनल फीचर कैटेगरी की शार्टलिस्ट में जगह बनाने में विफल हो गई। जैसे ही ये न्यूज सोशल मीडिया पर सामने आईं फैंस भड़ास निकालने लगे। सोशल मीडिया पर नेटिजन्स ने फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया (एफएफआई) जूरी की आलोचना की।

फिल्म निर्माता हंसल मेहता और ग्रैमी विजेता म्यूजिशियन रिकी केज ने एफएफआई के फैसले की आलोचना की है। अब इतने विरोध के बाद जूरी के प्रमुख जाह्नु बरुआ (Jahnu Barua) ने इस बारे में सफाई दी है। जाह्नु बरुआ ने कहा- "सच में यह बहुत अनावश्यक है। लोगों को ऐसी बातें क्यों कहनी चाहिए? यह बहुत दुखद है। लोगों को इसे जूरी के निर्णय के रूप में स्वीकार करना चाहिए।

ये डेमोक्रेटिक प्रोसेस है

मेरी कई फिल्में कई प्रतियोगिताओं में गई हैं, कुछ जगहों पर उन्हें पुरस्कार मिले और कुछ जगहों पर वे जीतने में विफल रहीं। इसका मतलब यह नहीं है कि मुझे उस पर नेगेटिव कमेंट करना चाहिए। हमें प्रक्रिया के प्रति सम्मान रखना चाहिए। लोगों को यह समझना होगा कि यह एक डेमोक्रेटिक प्रोसेस है और जूरी का जो भी फैसला होगा उन्हें उसे स्वीकार करना होगा।"

ऑल वी इमेजिन ऐज लाइट टेक्निकल रूप खराब

जाह्नु बरुआ का कहना है कि "ज्यूरी को लगा कि पिछले कुछ सालों में ऑस्कर में जो फिल्में गई हैं, उनमें इंडियननेस की कमी है। एक फिल्म को राष्ट्र का प्रतिनिधित्व करना चाहिए। हमें लगा कि लापता लेडीज में वह सभी चीजें है। इसमें सामाजिक संदेश को शानदार ढंग से पेश किया गया है, जिससे हम गुजरते हैं। उन्होंने कहा अभी भी वो जूरी के निर्णय के साथ हैं, उन्होंने ऑल वी इमेजिन ऐज लाइट को टेक्निकल रूप से बहुत खराब बताया।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article