जब Dilip Kumar को मनमोहन सिंह ने दी थी कुर्सी, सायरा बानो ने सुनाया खास किस्सा

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर फिल्म जगत की दिग्गज एक्ट्रेस सायरा बानो काफी दुखी हैं। एक्ट्रेस ने यादों के बक्से से दिलीप कुमार और मनमोहन सिंह से जुड़ा किस्सा निकाला और उसे फैंस के साथ शेयर किया है। आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने क्या किस्सा सुनाया है।

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर फिल्म जगत की दिग्गज एक्ट्रेस सायरा बानो काफी दुखी हैं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। एक्ट्रेस ने यादों के बक्से से दिलीप कुमार और मनमोहन सिंह से जुड़ा किस्सा निकाला और उसे फैंस के साथ शेयर किया है। आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने क्या किस्सा सुनाया है।

Manmohan Singh and Dilip Kumar

Manmohan Singh and Dilip Kumar

एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक पुरानी तस्वीर के साथ लिखा, ”आज शब्दों से ज्यादा खामोशी की आवाज गूंज रही है। डॉक्टर मनमोहन सिंह एक ऐसे राजनेता थे, जिनकी गरिमा और समर्पण ने एक युग को परिभाषित किया। वह हमें छोड़कर चले गए। उनकी विरासत भारतीय इतिहास के पन्नों में दर्ज है। जो ज्ञान, परिस्थिति के अनुसार ढलने की खासियत और सबको साथ लेकर आगे बढ़ने के विश्वास को दर्शाता है।"

End of Feed