बॉलीवुड

'War 2' खत्म होते ही 2025 की गर्मियों में 'Krrish 4' की शूटिंग शुरू करेंगे Hrithik Roshan !! मेकर्स ने की तगड़ी प्लानिंग

Hrithik Roshan to Start Krrish 4: बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन की नई फिल्म 'कृष 4' के लिए फैन्स लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। अब जो जानकारी मिली है उसके अनुसार साल 2025 की गर्मियों में ऋतिक रोशन 'कृष 4' की शूटिंग शुरू कर देंगे। फिल्म का निर्देशन करण मल्होत्रा करेंगे।

Image

Hrithik Roshan to Start Krrish 4

Hrithik Roshan to Start Krrish 4: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) कई महीनों से फिल्म 'वॉर 2' (War 2) की शूटिंग में व्यस्त है। इस स्पाई थ्रिलर मूवी का निर्देशन अयान मुखर्जी द्वारा किया जा रहा है। 'वॉर 2' में ऋतिक रोशन के जबरदस्त एक्शन सीन्स देखने को मिलेंगे। मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक ऋतिक रोशन अप्रैल 2025 तक 'वॉर 2' की शूटिंग खत्म कर लेंगे। लेटेस्ट जानकारी के अनुसार 'वॉर 2' को खत्म करने के तुरंत बाद ऋतिक रोशन सुपरहीरो फ्रेंचाइजी 'कृष 4' (Krrish 4) पर काम शुरू कर देंगे।

'कृष 4' की शूटिंग के लिए ऋतिक रोशन ने कसी कमर

पोर्टल से जुड़े सूत्र ने जानकारी देते हुए बताया कि 'वॉर 2' की शूटिंग अप्रैल में खत्म हो जाएगी। इस फिल्म के कुछ फाइटिंग और स्टंट्स बाकी रह गए हैं। अयान मुखर्जी अपने फैन्स को अलग एक्सपीरियंस दिलाने का कोई मौका हाथ से जाने देना नहीं चाहते हैं। 'वॉर 2' जैसी ही खत्म होगी, उसके बाद ऋतिक रोशन 'कृष 4' की शूटिंग शुरू कर देंगे। फिलहाल मेकर्स ने बाकी चीजों पर काम शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि 'कृष 4' को मुंबई के साथ-साथ यूरोप में भी शूट किया जाएगा।

ऋतिक रोशन की 'कृष 4' के निर्देशन की कमान करण मल्होत्रा संभालेंगे। करण मल्होत्रा ने ऋतिक रोशन स्टारर 'अग्निपथ' का भी निर्देशन किया था। राकेश रोशन फिल्म का निर्देशन नहीं बल्कि इसे प्रोड्यूस करेंगे। वहीं दूसरी ओर 'वॉर 2' की बात करें तो इसमें ऋतिक रोशन के साथ साउथ एक्टर जूनियर एनटीआर और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी लीड रोल में दिखाई देंगी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article