Flashback: डिंपल कपाड़िया ने जब राजेश खन्ना को तलाक देने से कर दिया इंकार, बॉलीवुड के बाबू मोशाय गुस्से में बोले, 'वो तलाक देती ही नहीं...'

बॉलीवुड अभिनेता राजेश खन्ना और अदाकारा डिंपल कपाड़िया काफी लम्बे समय तक एक-दूसरे से अलग-अलग रहते रहे। इस दौरान राजेश खन्ना ने कई दफा कोशिश की कि डिंपल कपाड़िया उन्हें तलाक दे दें लेकिन अदाकारा ने हर दफा उन्हें तलाक देने से इंकार कर दिया। राजेश खन्ना इस बात से काफी नाराज रहते थे।

डिंपल कपाड़िया और राजेश खन्ना का रिश्ता अलग ही तरह का था। इन दोनों ने जब शादी रचाई थी तब राजेश खन्ना 31 साल के थे और डिंपल कपाड़िया मात्र 16 साल की थीं। शुरुआती दौर में राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया की शादी एक ड्रीमी अफेयर नजर आती थी लेकिन कुछ सालों के बाद इन दोनों के बीच लड़ाइयां शुरू हो गईं और दोनों ने अलग-अलग रहना शुरू कर दिया। इन दोनों की लड़ाई इस कदर बढ़ गई थी कि महीनों-महीनों तक एक-दूसरे से बात भी नहीं करते थे। राजेश खन्ना इस कारण काफी नाराज रहते थे और डिंपल कपाड़िया को तलाक देना चाहते थे लेकिन अदाकारा ने उन्हें तलाक देने से मना कर दिया।

Rajesh Khanna Dimple Kapadia

Rajesh Khanna Dimple Kapadia

राजेश खन्ना ने सालों पहले एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने डिंपल कपाड़िया संग तलाक पर बात की थी। इंटरव्यू में राजेश खन्ना से पूछा गया था कि वो डिंपल कपाड़िया के साथ दोबारा कब साथ में आ रहे हैं, जिसके जवाब में उन्होंने कहा था, 'दोबारा मतलब? पहले अलग कहां हुए थे? ये है कि अलग-अलग रहते हैं क्योंकि अब तक तलाक नहीं हुआ है। वो मुझे तलाक देती ही नहीं है। ये तो वो जाने कि क्यों नहीं देती है, पता नहीं वो क्यों तलाक का रुख नहीं अपनाती है? जब वो आएगी यहां वैंकुवर तो उनसे ये पूछिएगा। वो आपको सही जवाब देगी। मैं तो इतना ही कह सकता हूं कि नहीं दिया है तलाक तो नहीं दिया है। उनकी मर्जी है और अब क्या है बात तो दिलों की है।'

End of Feed