बॉलीवुड

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari: वरुण धवन-जाह्नवी कपूर की मूवी में TV के इस सुपरस्टार ने मारी एंट्री, जानिए नाम

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी के लिए जाने-माने डायरेक्टर शशांक खैतान के साथ फिर से हाथ मिलाया है। ये दोनों मिलकर दुल्हनिया सीरीज की दो हिट फिल्में दो चुके हैं, जिस कारण सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी के लिए दर्शक काफी एक्साइटेड हैं। ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म में मनीष पॉल की एंट्री भी हो गई है, जो वरुण-जाह्नवी के साथ मिलकर धमाल मचाएंगे।

Image

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने कुछ समय ऐलान किया था कि वो अपने पसंदीदा डायरेक्टर शशांक खैतान के साथ सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी नाम की मूवी के लिए हाथ मिला रहे हैं, जिसमें जाह्नवी कपूर भी दिखाई देंगी। फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी के ऐलान के साथ ही दर्शक इसके लिए एक्साइटेड हो उठे हैं क्योंकि वरुण-शशांक की जोड़ी दुल्हनिया सीरीज से सिनेमाघरों में धमाल मचा चुके हैं। फिल्म के मेकर्स शूटिंग से पहले इसकी कास्टिंग में व्यस्त हैं और ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो वरुण-जाह्नवी की अपकमिंग मूवी में टीवी के स्टार मनीष पॉल की एंट्री हो गई है। वरुण और मनीष को दर्शकों ने जुग जुग जियो में साथ देखा था और इसकी केमिस्ट्री सभी को पसंद आई थी।

फिल्म से सामने आई खबर की मानें तो मनीष पॉल को मेकर्स ने एक खास किरदार के लिए अप्रोच किया था। मनीष पॉल को ये किरदार पसंद आया, जिसके बाद उन्होंने मेकर्स का ऑफर एक्सेप्ट कर लिया। मनीष पॉल इससे पहले धर्मा प्रोडक्शन की जुग जुग जियो में भी दिखाई दे चुके हैं। मनीष पॉल ने जुग जुग जियो में अपनी कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया था।

सान्या-रोहित शर्राफ भी दिखेंगे खास किरदारों में

मनीष पॉल से पहले मेकर्स ने दो खास किरदारों के लिए सान्या मल्होत्रा और रोहित शर्राफ के लिए साइन किया था। ये दोनों कलाकार भी सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी में खास किरदार प्ले करते दिखाई देंगे। मेकर्स जल्द ही वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की मूवी की शूटिंग शुरू करेंगे। खबरें हैं कि शशांक खैतान ने फिल्म कहानी पूरी कर ली है और मूवी को जल्द ही फ्लोर पर ले जाने की सोच रहे हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article