बॉलीवुड

Flashback: डिंपल कपाड़िया ने जब राजेश खन्ना को तलाक देने से कर दिया इंकार, बॉलीवुड के बाबू मोशाय गुस्से में बोले, 'वो तलाक देती ही नहीं...'

बॉलीवुड अभिनेता राजेश खन्ना और अदाकारा डिंपल कपाड़िया काफी लम्बे समय तक एक-दूसरे से अलग-अलग रहते रहे। इस दौरान राजेश खन्ना ने कई दफा कोशिश की कि डिंपल कपाड़िया उन्हें तलाक दे दें लेकिन अदाकारा ने हर दफा उन्हें तलाक देने से इंकार कर दिया। राजेश खन्ना इस बात से काफी नाराज रहते थे।

Image

Rajesh Khanna Dimple Kapadia

डिंपल कपाड़िया और राजेश खन्ना का रिश्ता अलग ही तरह का था। इन दोनों ने जब शादी रचाई थी तब राजेश खन्ना 31 साल के थे और डिंपल कपाड़िया मात्र 16 साल की थीं। शुरुआती दौर में राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया की शादी एक ड्रीमी अफेयर नजर आती थी लेकिन कुछ सालों के बाद इन दोनों के बीच लड़ाइयां शुरू हो गईं और दोनों ने अलग-अलग रहना शुरू कर दिया। इन दोनों की लड़ाई इस कदर बढ़ गई थी कि महीनों-महीनों तक एक-दूसरे से बात भी नहीं करते थे। राजेश खन्ना इस कारण काफी नाराज रहते थे और डिंपल कपाड़िया को तलाक देना चाहते थे लेकिन अदाकारा ने उन्हें तलाक देने से मना कर दिया।

राजेश खन्ना ने सालों पहले एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने डिंपल कपाड़िया संग तलाक पर बात की थी। इंटरव्यू में राजेश खन्ना से पूछा गया था कि वो डिंपल कपाड़िया के साथ दोबारा कब साथ में आ रहे हैं, जिसके जवाब में उन्होंने कहा था, 'दोबारा मतलब? पहले अलग कहां हुए थे? ये है कि अलग-अलग रहते हैं क्योंकि अब तक तलाक नहीं हुआ है। वो मुझे तलाक देती ही नहीं है। ये तो वो जाने कि क्यों नहीं देती है, पता नहीं वो क्यों तलाक का रुख नहीं अपनाती है? जब वो आएगी यहां वैंकुवर तो उनसे ये पूछिएगा। वो आपको सही जवाब देगी। मैं तो इतना ही कह सकता हूं कि नहीं दिया है तलाक तो नहीं दिया है। उनकी मर्जी है और अब क्या है बात तो दिलों की है।'

बताते चलें कि डिंपल कपाड़िया फिल्म बॉबी के साथ सुपरहिट हीरोइन बन गई थीं। इसके तुरंत बाद डिंपल ने राजेश खन्ना के साथ शादी कर ली। उस वक्त डिंपल कपाड़िया की उम्र काफी कम थी। इंडस्ट्री के लोग बताते हैं कि राजेश खन्ना ने शादी के बाद डिंपल कपाड़िया को फिल्मों में काम करने से मना कर दिया था। हालांकि 80 के दशक में डिंपल ने फिर से इंडस्ट्री में एंट्री मारी और हिट हीरोइन का तमगा हासिल किया। 90 के दशक में राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया की बेटी ट्विंकल खन्ना फिल्मों में आई थीं। ट्विंकल ने बॉबी देओल के साथ बरसात से बॉलीवुड में एंट्री मारी लेकिन उनका करियर लम्बा न रहा और जल्द ही उन्होंने अक्षय कुमार के साथ शादी करके घर बसा लिया।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article