बॉलीवुड

कैसी पत्नी हैं ऐश्वर्या राय? Nimrat Kaur के सामने अभिषेक बच्चन ने दिया जवाब, पुराना वीडियो देख लोगों ने किया रिएक्ट

Abhishek Bachchan and Nimrat Kaur Rumors: सोशल मीडिया पर अभिषेक बच्चन और निम्रत कौर के अफेयर की लेकर कई खबरें नजर आ रही हैं। इस बीच अब अभिषेक और निम्रत का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक्टर अपनी पत्नी ऐश्वर्या को लेकर तारीफों के पुल बांधते दिख रहे हैं।

Image

Abhishek Bachchan talks about Aishwarya Rai in Front of Nimrat Kaur

Abhishek Bachchan and Nimrat Kaur Rumors: अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai) के रिश्ते को लेकर कई अफवाहें फैल रही हैं। सोशल मीडिया पर लोग एक बार फिर दोनों के बारे में बात करने लगे हैं। बीते काफी समय से ऐश और अभिषेक के तलाक को लेकर भी खबरें सुर्खियों में हैं। हालांकि इसको लेकर दोनों की तरफ से फिलहाल कोई भी बयान सामने नहीं आया है। इस बीच अब अभिषेक बच्चन और उनकी को स्टार निमरत कौर के अफेयर की खबरों ने फैंस को और भी परेशान कर दिया है। सोशल मीडिया पर अभिषेक और निम्रत के इंटरव्यू का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। यह भी पढ़ें- Fact Check: ऐश्वर्या राय को तलाक देकर निमृत कौर संग सगाई की फिराक में थे अभिषेक? नहीं बचाना चाहते बिखरता परिवार!

इस वीडियो में वह ऐश्वर्या के बारे में बात कर रहे हैं। अभिषेक बताते हैं कि ऐश्वर्या किस तरह की पार्टनर हैं और वह उनके साथ रहकर खुद को बेहद लकी महसूस करते हैं। ऐश्वर्या और अभिषेक के रिश्तों में खटास की खबरों के बीच यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। आइए यहां अभिषेक के बयान पर नजर डालते हैं।

अभिषेक बच्चन ने बांधे थे ऐश्वर्या की तारीफों के पुल

बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए अभिषेक ने ऐश्वर्या की तारीफ की और कहा कि ऐश्वर्या उनके लिए एक बेहतरीन सपोर्ट सिस्टम हैं। अभिषेक ने कहा, 'मेरी पत्नी इस मामले में बेस्ट हैं। वह हमेशा मेरे लिए एक इमोशनल सपोर्ट रही हैं। मैं बहुत लकी रहा हूं, मेरा पूरा परिवार लकी रहा है। ऐश्वर्या जैसा लाइफ पार्टनर होने की सबसे अच्छी बात यह है कि वह इस बिजनेस से हैं। वह इसे समझती हैं। वह मुझसे थोड़े समय पहले से यह काम कर रही हैं। इसलिए, वह दुनिया को जानती हैं। वह इन सब से गुजरी हैं। इसलिए, यह अच्छा है जब आप घर आते हैं और अगर आपका दिन मुश्किल रहा है, तो आप जानते हैं कि कोई है जो इसे समझता है' अभिषेक के इस बयान पर निम्रत भी हामी भरती नजर आई थीं।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article