बॉलीवुड

Welcome To The Jungle: अक्षय कुमार स्टारर पर छाए काले बादल, रिलीज डेट हुई स्थगित?

Welcome To The Jungle Release Will Be postponed: बॉलीवुड के गलियारों से अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की नई फिल्म 'वेलकम टू जंगल' (Welcome To The Jungle) की रिलीज डेट में मेकर्स बदलाव कर सकते हैं। यह फिल्म अब तय समय पर रिलीज नहीं होगी।

Image

Welcome To The Jungle

Welcome To The Jungle Release Will Be postponed: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की नई फिल्म 'वेलकम टू जंगल' (Welcome To The Jungle) कुछ महीनों पहले निर्माताओं ने अनाउंस की थी। इस फिल्म की स्टारकास्ट अभी भी चर्चा में बनी हुई है। मेकर्स ने फिल्म की घोषणा करने के बाद 'वेलकम टू जंगल' की शूटिंग शुरू कर दी थी। इस फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। अक्षय कुमार के फैन्स को जानकर निराशा होगी क्योंकि इस फिल्म की रिलीज डेट के टलने की खबरें आ रही हैं।

'वेलकम टू द जंगल' इस साल दिसंबर के महीने में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी लेकिन अब इसके स्थगित होने की खबरों ने फैन्स को निराश कर दिया है। हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक 'वेलकम टू द जंगल' की टीम ने हाल ही में मई में महाराष्ट्र के आरे में अपना पहला शेड्यूल पूरा किया है। फिल्म में बेहद बड़ी स्टारकास्ट है और VFX पर काम शुरू करने के लिए टीम को इंतजार करना पड़ेगा। ऐसे में अब निर्माता फिल्म को 20 दिसंबर को रिलीज नहीं कर पाएंगे।

अक्षय कुमार स्टारर 'वेलकम टू जंगल' की रिलीज डेट टलने से आमिर खान को बड़ा फायदा होने वाला है। 'वेलकम टू द जंगल' अब आमिर खान की 'सितारे जमीन पर' से नहीं टकराएगी। यह फिल्म भी क्रिसमस पर रिलीज होने वाली थी।

'वेलकम टू द जंगल' की बात करें तो इसका निर्देशन अहमद खान कर रहे हैं। फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा सुनील शेट्टी, आफताब शिवदासानी, अरशद वारसी, परेश रावल, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, रवीना टंडन, लारा दत्ता, जैकलीन फर्नांडीज और दिशा पटानी सहित बड़ी स्टारकास्ट नजर आएंगी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article