बॉलीवुड

Welcome To The Jungle: 2025 में रिलीज होगी अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म, फैन्स का लंबा हुआ इंतजार

Welcome To The Jungle to Release in 2025: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की नई फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' (Welcome To The Jungle) लगातार अपनी रिलीज डेट को लेकर चर्चा में बनी हुई है। अब अक्षय कुमार की ये फिल्म 2025 में रिलीज की जाएगी।

Image

Welcome To The Jungle

Welcome To The Jungle to Release in 2025: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार के लिए साल 2022 और 2023 कुछ खास नहीं रहे हैं। इस साल भी उनकी फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' से लोगों को बहुत उम्मीद थी लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह बुरी तरह फ्लॉप हुई है। आने वाले महीने में अक्षय कुमार के पास एक से बढ़कर एक फिल्में हैं। इन फिल्मों की सफलता के बाद अक्षय कुमार (Akshay Kumar) का खोया हुआ स्टारडम वापस आ जाएगा। बीते काफी दिनों से अक्षय कुमार ने मल्टीस्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' (Welcome To The Jungle) की शूटिंग शुरू कर दी थी। इस फिल्म को ताजा अपडेट यह है कि मेकर्स ने इसकी रिलीज को आगे शिफ्ट कर दिया है।

2025 में रिलीज होगी 'वेलकम टू द जंगल'

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स ने फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' को 2024 में क्रिसमस के खास मौके पर रिलीज करने का मन बनाया था। इस फिल्म की टक्कर आमिर खान की 'सितारे जमीन पर' और हॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'मुफासा: द लायन किंग' से होने वाली थी। इस बड़े क्लैश से बचने के लिए निर्मताओं ने फिल्म को 2025 तक के लिए टाल दिया है। फैन्स को अब अक्षय कुमार स्टारर 'वेलकम टू द जंगल' को बड़े परदे पर देखने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ेगा।

बताते चलें मेकर्स ने फिल्म में संजय दत्त को भी कास्ट किया था लेकिन बार-बार स्क्रिप्ट में बदलाव होने के कारण अभिनेता ने फिल्म छोड़ दी। अहमद खान के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में सुनील शेट्टी, आफताब शिवदासानी, अरशद वारसी, परेश रावल, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, रवीना टंडन, लारा दत्ता, जैकलीन फर्नांडीज और दिशा पाटनी सही कई कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article