बॉलीवुड

Welcome to the Jungle: भारी बारिश के कारण तहस-नहस हुआ फिल्म का सेट, डायरेक्टर Ahmed Khan ने किया बड़ा खुलासा

Welcome to the Jungle Set Damaged By Heavy Rain: मुंबई में इस समय भारी हो रही है जिसकी वजह से कई फिल्मों की शूटिंग प्रभावित हुई है। ताजा जानकारी के अनुसार बहुप्रतीक्षित फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' (Welcome to the Jungle) के सेट को भारी बारिश होने की वजह से काफी नुकसान हुआ है।

Image

Ahmed Khan's Welcome To the Jungle

Welcome to the Jungle Set Damaged By Heavy Rain: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने निर्माता फिरोज नाडियाडवाला के बैनर तले बहुप्रतीक्षित फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' (Welcome to the Jungle) बनाई जा रही है। इस फिल्म का निर्देशक करने के लिए निर्माताओं ने अहमद खान को ओनबोर्ड लिया है। प्रोडक्शन टीम ने अगस्त के पहले वीक में फिल्म की शूटिंग शुरू करने के लिए एक बेहतरीन सेट तैयार किया था। मगर इस समय मुंबई में भारी बारिश हो रही है। हैरानी की बात यह है कि फिल्म शुरू करने में अब देरी हो सकती है क्योंकि मुंबई में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण के 'वेलकम टू द जंगल' का टूट गया है।

'वेलकम टू द जंगल' के सेट को भरी बारिश होने से काफी नुकसान हुआ है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म के डायरेक्टर अहमद खान ने बताया कि मुंबई के भारी बारिश होने की वजह से फिल्म के सेट का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इस फिल्म के सेट को दोबारा तैयार किया जा रहा है। सेट दोबारा बनने की वजह से फिल्म की शूटिंग शुरू करने में थोड़ी हो सकती है। जैसे ही सेट का काम पूरा हो जाएगा तो हम जल्द ही शूटिंग शुरू कर देंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सेट को दोबारा बनाने की वजह से अब फिल्म का बजट भी बढ़ सकता है।

बताते चलें अहमद खान के डायरेक्शन में बनने जा रही फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में अक्षय कुमार, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडीज और लारा दत्ता सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। मेकर्स ने फिल्म में 34 एक्टर्स को कास्ट किया है। अब देखना यह है कि फिल्म को शूटिंग अहमद खान किस दिन से शुरू करते हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article