'Welcome' के लिए Mushtaq Khan को मिली थी Akshay Kumar के स्टाफ से भी कम सैलरी, सालों बाद किया बड़ा खुलासा

Mushtaq Khan on pay parity in Bollywood: साल 2007 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'वेलकम' में मुश्ताक खान (Mushtaq Khan) ने अहम रोल निभाया था। अभिनेता ने हाल ही में 'वेलकम' के लिए मिली फीस पर बड़ा राज खोला है। मुश्ताक खान ने बताया कि उन्हें अक्षय कुमार के स्टाफ से भी कम फीस मिली थी।

Mushtaq Khan on pay parity in Bollywood: मुश्ताक खान 90 के दशक के जाने-माने एक्टर रहे हैं। मुश्ताक खान (Mushtaq Khan) ने अपने शानदार एक्टिंग से दर्शकों के दिलों पर लंबे समय तक राज किया है। बीते कई सालों में मुश्ताक खान ने बॉलीवुड इंडस्ट्री की कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में भी काम किया है। मुश्ताक खान को अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम' में उनके बल्लू किरदार के लिए आज भी याद किया जाता है। उनका डायलॉग 'मेरी एक टांग नकली हैं...मैं हॉकी का बहुत बड़ा खिलाड़ी था...' लोगों को खूब पसंद आया था। फिल्म 'वेलकम' में उनका अच्छा-खासा रोल था। ऐसे में अब सालों पर मुश्ताक खान ने 'वेलकम' के लिए मिली सैलरी पर बड़ा खुलासा किया है। अभिनेता ने बताया कि उन्हें अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के स्टाफ से भी कम फीस मिली थी।

Akshay Kumar and Mushtaq Khan

डिजिटल कमेंट्री पॉडकास्ट के हालिया एपिसोड में मुश्ताक खान ने फिल्म इंडस्ट्री में फीस की असमानता के मुद्दे पर खुलकर बात की। दिग्गज अभिनेता ने बड़ा राज उजागर किया है। उन्होंने बताया कि 'वेलकम' के लिए उन्हें अक्षय कुमार के स्टाफ से भी कम फीस दी गई थी। अभिनेता ने आगे कहा कि बड़े-बड़े एक्टर्स को अच्छी फीस मिलती है जबकि बाकियों को अक्सर इकॉनमी क्लास में ट्रेवल करना पड़ता है और उन्हें आने-जाने का भी खर्चा खुद ही करना पड़ता है।

End of Feed