Mushtaq Khan on pay parity in Bollywood: मुश्ताक खान 90 के दशक के जाने-माने एक्टर रहे हैं। मुश्ताक खान (Mushtaq Khan) ने अपने शानदार एक्टिंग से दर्शकों के दिलों पर लंबे समय तक राज किया है। बीते कई सालों में मुश्ताक खान ने बॉलीवुड इंडस्ट्री की कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में भी काम किया है। मुश्ताक खान को अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम' में उनके बल्लू किरदार के लिए आज भी याद किया जाता है। उनका डायलॉग 'मेरी एक टांग नकली हैं...मैं हॉकी का बहुत बड़ा खिलाड़ी था...' लोगों को खूब पसंद आया था। फिल्म 'वेलकम' में उनका अच्छा-खासा रोल था। ऐसे में अब सालों पर मुश्ताक खान ने 'वेलकम' के लिए मिली सैलरी पर बड़ा खुलासा किया है। अभिनेता ने बताया कि उन्हें अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के स्टाफ से भी कम फीस मिली थी।
डिजिटल कमेंट्री पॉडकास्ट के हालिया एपिसोड में मुश्ताक खान ने फिल्म इंडस्ट्री में फीस की असमानता के मुद्दे पर खुलकर बात की। दिग्गज अभिनेता ने बड़ा राज उजागर किया है। उन्होंने बताया कि 'वेलकम' के लिए उन्हें अक्षय कुमार के स्टाफ से भी कम फीस दी गई थी। अभिनेता ने आगे कहा कि बड़े-बड़े एक्टर्स को अच्छी फीस मिलती है जबकि बाकियों को अक्सर इकॉनमी क्लास में ट्रेवल करना पड़ता है और उन्हें आने-जाने का भी खर्चा खुद ही करना पड़ता है।
बता दें 'वेलकम' का निर्देशन अनीस बज्मी ने किया था। 2007 में आई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई की थी। फिल्म में अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ, अनिल कपूर, नाना पाटेगर और परेश रावल जैसे कई एक्टर्स अहम भूमिकाओं में मौजूद थे। फिल्म में फिरोज खान का भी अहम रोल था।
