Welcome 3: बॉलीवुड इंडस्ट्री की ब्लॉकबस्टर फिल्म ''वेलकम' को लोग आज भी खूब पसंद करते हैं। कुछ समय पहले अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम के तीसरे पार्ट को लेकर मेकर्स द्वारा घोषणा की गई थी। बताया जा रहा था की फिल्म में परेश रावल का किरदार पक्का हो चुका है और बाकि स्टारकास्ट के लिए बातचीत चल रही है। अब इस फिल्म को लेकर हाल ही में के बड़ी खबर सामने आई है की नाना पाटेकर और अनिल कपूर के रोल को संजय दत्त और अरशद वारसी ने रीप्लेस कर दिया है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए फिल्म से जुडी इस खबर के बारे में अपडेट्स।
Welcome 3: हाल ही में बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आ रही है की फिल्म वेलकम 3 में नाना पाटेकर -अनिल कपूर को संजय दत्त और अरशद वारसी ने रिप्लेस कर दिया है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खबर में पढ़िए आखिर ये पूरा मामला है क्या।
कुछ समय पहले बॉलीवुड एक्टर अरशद वारसी (Arshad Warsi) एक मीडिया पोर्टल को इंटरव्यू देते हुए बताय है की वो वेलकम 3 (Welcome 3) में नजर आने वाले हैं। इसी के साथ स्टारकास्ट को लेकर एक्टर ने खुलासा किया है की फिल्म में संजय दत्त (Sanjay Dutt) और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की भी एंट्री हुई है। अब खबर आ रही है की फिल्म में मजनू और उदय की जोड़ी अब नाजा नहीं आएगी। इसका मतलब ये है की नाना पाटेकर और अनिल कपूर इस फिल्म से बाहर हो गए हैं। हालांकि अभी तक इस खबर पर मेकर्स ने कोई बयान नहीं दिया है। जानकारी के लिया बता दें की इस फिल्म से पहले मुन्ना भाई एमबीबीएस में अरशद और संजय की जोड़ी ने सभी का दिल जीत लिया था। इस खबर को सुन जहां एक तरफ कई फैंस खुशी जाहिर कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ कई फैंस मेकर्स के इस फैसले से काफी खफा नजर आ रहे हैं।
