बॉलीवुड

War 2: इटली में कियारा आडवाणी संग रोमांटिक सीन्स शूट करेंगे ऋतिक रोशन, 15 दिन तक चलेगा शेड्यूल

War 2 Shooting Update: यशराज बैनर की अपकमिंग एक्शन ड्रामा वॉर 2 की शूटिंग इन दिनों जोर-शोर से चल रही है। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो ऋतिक रोशन और कियारा आडवाणी जल्द ही इटली के लिए उड़ान भरेंगे, जहां दोनों स्टार्स रोमांटिक सीन्स शूट करेंगे। फिल्म के मेकर्स ने इन सीन्स को शूट करने के लिए खास इंतजाम किए हैं ताकि इंटरनेट पर वीडियो लीक न हो।

Image

War 2 Shooting Update

War 2 Shooting Update: बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी वॉर 2 की शूटिंग में व्यस्त हैं। कुछ दिनों पहले वॉर 2 के सेट से ऋतिक रोशन की खून में लथपथ तस्वीरें वायरल हुई थीं, जिन्हें देखने के बाद फैंस ने कहा था कि यशराज बैनर की तरफ से एक धमाकेदार एक्शन फिल्म आने वाली है। अगर वॉर 2 से सामने आई ताजा खबर की मानें तो फिल्म वॉर 2 के मेकर्स जल्द ही इटली का रुख करने वाले हैं, जहां ऋतिक रोशन और कियारा आडवाणी के बीच कुछ रोमांटिक सीन्स शूट करेंगे। अयान मुखर्जी 18 सितम्बर से इन सीन्स को अलग-अलग जगहों पर शूट करेंगे, जिसके लिए उनकी टीम ने अभी से कमर कसनी शुरू कर दी है।

फिल्म वॉर 2 से जुड़े सूत्र ने जानकारी दी है कि, 'फिल्म वॉर 2 का इटली शेड्यूल सितम्बर 18 से शुरू होगा, जो 15 दिनों तक चलेगा। अयान मुखर्जी ने पहले 6 दिनों को सॉन्ग शूटिंग के लिए फिक्स किए हैं। इन दिनों में वो ऋतिक रोशन और कियारा आडवाणी के साथ शूटिंग करेंगे। कियारा आडवाणी और ऋतिक रोशन इंडस्ट्री के हॉटेस्ट स्टार्स में से एक हैं, जिनके साथ न्याय करने के लिए अयान मुखर्जी ने ये फैसला लिया है।'

सूत्र ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा है, 'फिल्म का रोमांटिक ट्रैक प्रीतम द्वारा बनाया जाएगा, जिसे यशराज बैनर ने बहुत बड़े स्तर पर शूट करने का फैसला लिया है। अयान मुखर्जी इसे शूट करने के लिए वेनिस, लेक कोमो, टस्कनी, नेपल्स और अमाल्फी कोस्ट जैसी जगहों पर जाएंगे।'

War 2 में अहम किरदार प्ले करेंगे Jr NTR

जहां वॉर में टाइगर श्रॉफ ने विलेन का किरदार प्ले किया था, वहीं वॉर 2 में जूनियर एनटीआर मुख्य किरदार प्ले करते दिखाई देंगे। ट्रिपल आर के बाद से ही जूनियर एनटीआर की डिमांड नॉर्थ इंडियन मार्केट में बढ़ गई है, जिस कारण यशराज बैनर ने उनके साथ हाथ मिलाया है। दर्शक ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के बीच घमासान युद्ध देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article