War 2 की मेकर्स ने शुरू की तैयारियां, ऋतिक रोशन के साथ शाहरुख खान-सलमान खान भी होंगे स्क्रिप्ट का हिस्सा?

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Feb 18, 2023, 05:26 PM IST

Hrithik Roshan Movie War 2 Soon on the Floor Update News: सुनने में आया है कि जल्दी ही इस फिल्म के दूसरे पार्ट वॉर 2 का आधिकारिक ऐलान मेकर्स करने वाले हैं। इस फिल्म के साथ ही यशराज फिल्म्स अपने स्पाई यूनिवर्स को और विशाल बनाने की तैयारी में हैं।

Hrithik Roshan War 2 Movie: शाहरुख खान की पठान ने सिनेमाघरों में धूम मचा दी है। फिल्म में दुनियाभर में जबरदस्त कमाई की है। इस फिल्म में शाहरुख खान और 'भाईजान' सलमान खान को एक साथ देखा गया था। पठान और टाइगर ने एकसाथ ऑफिसर के रूप में आकर दर्शकों का जबरदस्त एंटरटेनमेंट किया था। सलमान और शाहरुख की जोड़ी ने बड़े पर्दे पर आग लगा दी और यह हर बॉलीवुड प्रेमी के लिए ये एक सपने के सच होने जैसा था। हालांकि इस दौरान सभी को याद आ रही थी कबीर के रूप में ऋतिक रोशन की उपस्थिति की। लेकिन ऐसा लगता है कि निर्माता उम्मीद से पहले वॉर 2 को आगे बढ़ाकर इस चर्चा को भुनाने की योजना बना रहे हैं!

War 2 Film

यशराज फिल्म्स ने पठान के साथ अपने स्पाई यूनिवर्स की आधिकारिक घोषणा कर दी है। आगे चलकर इनकी सभी स्पाई मूवीज एक-दूसरे से इंटरलिंक होंगी। पठान और टाइगर को एक साथ लाना पहला क्लासिक मूव था और भविष्य में कबीर को वॉर (ऋतिक रोशन) से भी लाने की योजना है। आश्चर्यजनक रूप से इसपर मेकर्स का काम कहीं अधिक तेजी से हो रहा है।

End of Feed