बॉलीवुड

कृति या सारा किसे डेट कर रहे हैं कार्तिक आर्यन, एक्टर ने किया चौंकाने वाले खुलासा

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Feb 18, 2023, 09:26 PM IST

कार्तिक आर्यन की फिल्म शहजादा सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। एक्टर ने पहली बार अपनी डेटिंग लाइफ को लेकर चौंकाने वाले खुलासा किया है। एक्टर ने पहली बार बताया कि उन्होंने सारा अली खान या कृति सेनन में से किसको डेट किया है।

Image

kartik kriti and sara (credit pic: instagram)

कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स में से एक हैं। एक्टर अपनी फिल्म शहजादा को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। एक्टर की फिल्म को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। एक्टर अपनी पर्सनल लाइफ के अलावा प्रोफेशनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। फैंस एक्टर की डेटिंग लाइफ के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। एक्टर का नाम अक्सर उनकी को स्टार सारा अली खान (Sara Ali Khan) और कृति सेनन (Kriti Sanon) के साथ जुड़ता है। शहजादा एक्टर ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में अपनी लव लाइफ के बारे में बात की।

कार्तिक से रैपिड फायर राउंड में पूछा गया है कि क्या आपने लव आजकल की को एक्टर सारा अली खान को डेट किया है। एक्टर बिना कुछ कहे मुस्कुराने लगे। वहीं, सवाल जब कृति सेनन को लेकर पूछा गया तो उन्होंने सीधा मना कर दिया।

कार्तिक ने डेटिंग लाइफ पर तोड़ी चुप्पी

कार्तिक और सारा की डेटिंग की खबरें लव आजकल 2 की शूटिंग के दौरान शुरू हुई थी। हालांकि दोनों ने साल 2020 में अपनी राहे अलग कर ली थी। करण जौहर ने दोनों के रिलेशनशिप की तरफ इशारा किया था। लेकिन सारा और कार्तिक ने कभी अपने रिलेशनशिप को लेकर कोई बात नहीं की। कुछ दिन पहले ही सारा और कार्तिक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। दोनों को साथ में देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हो गए थे।

वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो कार्तिक आर्यन के पास कई प्रोजेक्ट पाइपलाइन में हैं। एक्टर कियारा आडवाणी के साथ सत्यप्रेम की कथा में नजर आएंगे। इसके अलावा हंसल मेहता की कैप्टन इंडिया में दिखाई देंगे। इसके अलावा फिर हेरा फेरी 3 में दिखाई देंगे। कार्तिक राजू के आइकोनिक रोल में नजर आएंगे। एक्ट्रेस इसके अलावा आशिकी 3 और कबीर खान की अनटाइटल्ड फिल्म में भी दिखाई देंगे।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article