बॉलीवुड

'War 2' के सेट से Hrithik Roshan ने शेयर की शानदार तस्वीर, फिल्म देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं फैन्स

Hrithik Roshan's Look From War 2: कुछ देर पहले बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ने आने वाली फिल्म 'वॉर 2' (War 2) से एक नई फोटो शेयर की है। इस फोटो में ऋतिक रोशन का कूल लुक देखकर फैन्स की बेताबी फिल्म को देखने की ओर बढ़ गई है।

Image

Hirhtik Roshan

Hrithik Roshan Photo From War 2 Set: बॉलीवुड इंडस्ट्री के हैंडसम हंक और लोकप्रिय अभिनेता ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) इन दिनों इटली में अपकमिंग फिल्म 'वॉर 2' (War 2) की शूटिंग में व्यस्त हैं। इटली में चल रही शूटिंग सेट से ऋतिक रोशन के कई वीडियोज और पिक्स इंटरनेट पर सामने आई हैं। इन पिक्स में ऋतिक रोशन का धांसू लुक फैन्स को खूब पसंद आया है। फैन्स की बढ़ती बेचैनी को देखने के बाद अब ऋतिक रोशन ने एक बार फिर इटली से एक फ्रेश फोटो शेयर की है, जिसमें अभिनेता का कूल लुक नजर आ रहा है।

ऋतिक रोशन इस फोटो में ट्राउजर के साथ हाफ टी-शर्ट पहने हुए दिखाई दे रहे हैं। फोटो में अभिनेता को खुले आसमान की ओर देखते हुए देखा जा सकता है। फोटो पर लोगों ने तारीफ भरे कमेंट्स किए हैं। फोटो शेयर करते हुए ऋतिक रोशन ने कैप्शन दिया, 'यह सब इटली में वॉर 2 के सेट से है।' एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'कबीर इज बैक।' वहीं दूसरे ने लिखा, 'वॉर 2 के साथ ऋतिक रोशन बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका करेंगे।'

ऋतिक रोशन स्टारर 'वॉर 2' का निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं। इस मूवी में ऋतिक रोशन के साथ साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर (Junior NTR) को बड़े परदे पर देखा जाएगा। फिल्म में ऋतिक रोशन पहली बार जूनियर एनटीआर के साथ काम करने जा रहे हैं। मेकर्स ने ऋतिक रोशन के साथ 'वॉर 2' में कियारा आडवाणी को कास्ट किया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'वॉर 2' में ऋतिक रोशन और कियारा आडवाणी का एक रोमांटिक गाना भी होगा। फिल्म अगले साल रिलीज की जा सकती है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article