War 2: ऋतिक रोशन संग इस महीने में क्लाइमेक्स सीन शूट करेंगे जूनियर एनटीआर, ऑनस्क्रीन भिड़ंत देखने को बेताब हैं फैन्स

Hrithik Roshan and Jr NTR's War 2: बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर अपकमिंग फिल्म 'वॉर 2' को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। अब जो ताजा जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर जल्द ही फिल्म का क्लाइमेक्स सीन मुंबई में शूट करेंगे।

Hrithik Roshan and Jr NTR's War 2: बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर (Jr NTR) ने पहली बार फिल्म 'वॉर 2' (War 2) के लिए हाथ मिलाया है। बीते कई महीनों से फिल्म की शूटिंग अलग-अलग लोकेशंस पर जार है। आदित्य चोपड़ा के वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स में बन रही फिल्म 'वॉर 2' का निर्देशन करने के लिए मेकर्स ने अयान मुखर्जी को ऑनबोर्ड लिया है। निर्माताओं ने अपने दर्शकों से यह वादा किया है कि बड़े परदे पर फिल्म में एक के बढ़कर एक एक्शन सीन्स दिखाई देंगे। अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर 'वॉर 2' के क्लाइमेक्स सीन को शूट करने के लिए एकदम तैयार हैं।

Jr NTR and Hrithik Roshan Starrer War 2

पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म 'वॉर 2' इस समय प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है। ऐसे में अब मेकर्स ने 'वॉर 2' के सबसे बड़े क्लाइमेक्स सीन को शूट करने की तैयारी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि फिल्म का क्लाइमेक्स मुंबई में ही शूट किया जाएगा। मेकर्स नवंबर के पहले हफ्ते में 'वॉर 2' के क्लाइमेक्स को शूट करेंगे। यह शूट लगभग 20 दिनों तक चलेगा। दोनों स्टार्स इस समय ट्रेनिंग मोड में हैं। ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की ऑनस्क्रीन भिड़ंत देखने के लिए फैन्स बेताब हैं।

End of Feed