बॉलीवुड

'Kabhi Haan Kabhi Naa' के शाहरुख खान जैसा लाइफ पार्टनर चाहती हैं Triptii Dimri, बॉयफ्रेंड सैम मर्चेंट को होगी जलन

Triptii Dimri on Her Life Partner: राजकुमार राव की फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' (Vicky Vidya Ka Woh Wala Video) की रिलीज को लेकर चर्चा में बनी हुईं तृप्ति डिमरी (Triptii Dimri) ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान बताया है कि उन्हें किस तरह का लाइफ पार्टनर चाहिए।

Image

Triptii Dimri and Shah Rukh Khan

Triptii Dimri on Her Life Partner: बॉलीवुड एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी (Triptii Dimri) इन दिनों अपनी नई फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' (Vicky Vidya Ka Woh Wala Video) की रिलीज का इंतजार कर रही हैं। इस फिल्म में तृप्ति डिमरी के साथ राजकुमार राव को लीड रोल में देखा जाएगा। राजकुमार राव के साथ तृप्ति डिमरी फिल्म का प्रमोशन करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' की रिलीज से पहले तृप्ति डिमरी ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान अपनी लव-लाइफ को लेकर बात की। एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि वो किस तरह का लाइफ पार्टनर चाहती हैं।

तृप्ति डिमरी ने यूट्यूब चैनल पर रणवीर अल्लाहबादिया के साथ बात करते हुए कहा, 'मैं फिल्मों वाली रोमांटिक हूं।' एक्ट्रेस ने बताया कि वो फिल्म 'कभी हां कभी ना' वाले शाहरुख खान की तरह का लाइफ पार्टनर चाहती हैं। तृप्ति को लगता है कि 'धूम' मूवी के उदय चोपड़ा की तरह हैं। तृप्ति डिमरी ने कहा कि 'कभी हां कभी ना' में शाहरुख खान जितने मासूम दिखाई देते हैं उनके मुताबिक वो असली रोमांस है।

तृप्ति डिमरी के लव-लाइफ की बात करें तो एक्ट्रेस इस समय सैम मर्चेंट को कथित तौर पर डेट कर रही हैं। हालांकि तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट ने अभी तक अपने रिश्ते पर पब्लिक में खुलकर बात नहीं की है। इससे पहले तृप्ति डिमरी का अफेयर अनुष्का शर्मा के भाई कर्णेश शर्मा के साथ था। कुछ सालों तक साथ में रहने के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। अभी तक दोनों के अलग होने का कारण सामने नहीं आया है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article