बॉलीवुड

War 2 के सेट से लीक हुआ Hrithik Roshan का एक्शन वीडियो, Kiara Advani के साथ शूट हो रहा गाना

War 2 Leak Video From the Set : एक्स हैंडल ( x ) पर आज सुबह से ही ऋतिक रोशन की फिल्म वॉर 2 के एक्शन सीन वायरल हो रहे हैं। इन तस्वीरों और वीडियो में आप देख सकते हैं कि ऋतिक रोशन फूल एक्शन मूड में हैं और फाइट करते दिखाई दे रहे हैं।

Image

War 2 Leak Video From the Set

War 2 Leak Video From the Set : ऋतिक रोशन ( Hrithik Roshan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म वॉर 2( War 2) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। ऋतिक रोशन के साथ फिल्म में साउथ अभिनेता जूनियर एनटीआर( Jr.NTR) भी नजर आने वाले हैं। ऐसा पहली बार होगा जब ऋतिक और एनटीआर साथ काम करेंगे। फैंस दोनों को साथ में देखने के लिए बेताब नजर आ रहे हैं। वहीं अब वॉर 2 के सेट से कुछ शूटिंग वीडियो लीक हो गई हैं। इस वीडियो में ऋतिक रोशन एक्शन करते नजर आ रहे हैं।

एक्स हैंडल ( x ) पर आज सुबह से ही ऋतिक रोशन की फिल्म वॉर 2 के एक्शन सीन वायरल हो रहे हैं। इन तस्वीरों और वीडियो में आप देख सकते हैं कि ऋतिक रोशन फूल एक्शन मूड में हैं और फाइट करते दिखाई दे रहे हैं। ऋतिक रोशन ने हल्के नीले रंग की शर्ट पहनी है और वह मानो किसी का पीछा कर रहे हैं। शूट इटली में हो रहा है जहां से पूरी जनता ने उन्हें घेरा हुआ है। इसी के साथ एक और फोटो सामने आई है जिसमें ऋतिक रोशन स्विमिंग पूल में दिखाई दे रहे हैं और दूसरी तरफ कियारा आडवाणी ( Kiara Advani) नजर आ रही है। हालांकि ये तस्वीरें-वीडियो कितनी सच है इस बात का पता तो फिल्म आने पर ही लगेगा। लेकिन, इन तस्वीरों और वीडियो ने फैंस को उत्साहित जरूर कर दिया है।

बताते चले कि अयान मुखर्जी( Ayan Mukherjee) फिल्म का निर्माण कर रहे हैं। यह फिल्म साल 2019 में आई वॉर का सीक्वल पार्ट है, जिसमें ऋतिक रोशन के साथ जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी भी नजर आने वाली है। फिल्म 2025 तक बड़े पर्दे पर रिलीज हो सकती है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article