बॉलीवुड

Wamiqa Gabbi in Atlee Movie : एटली की फिल्म में 'वामिका गब्बी' की हुई एंट्री, वरुण धवन संग देगी बड़े पर्दे पर दस्तक

Wamiqa Gabbi in Atlee Movie : फिल्म में वरुण, वामिका के अलावा साउथ एक्ट्रेस कीर्थी सुरेश( Keerthy Suresh) भी नजर आने वाली है। वामिका के लिए यह बहुत बड़ा प्रोजेक्ट साबित होगा क्योंकि इस फिल्म को जवान ( Jawaan) डायरेक्टर सुरेश एटली( Suresh Atlee) और उनकी पत्नी प्रिया बना रहे हैं।

Image

Wamiqa Gabbi in Atlee Movie

Wamiqa Gabbi in Atlee Movie : जुबली सीरीज फेम एक्ट्रेस वामिका गब्बी(Wamiqa Gabbi) बहुत जल्द बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली हैं। उनके हाथ बॉलीवुड का बड़ा प्रोजेक्ट लगा है जिसमें वह एक्टर वरुण धवन( Varun Dhawan) के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। वामिका के लिए यह बहुत बड़ा प्रोजेक्ट साबित होगा क्योंकि इस फिल्म को जवान ( Jawaan) डायरेक्टर सुरेश एटली( Suresh Atlee) और उनकी पत्नी प्रिया बना रहे हैं। फिल्म को लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन बता दें कि इस फिल्म में वरुण धवन और वामिका की जोड़ी बनने वाली है जो अगले साल सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

यह फिल्म साउथ डायरेक्टर सुरेश एटली अपनी पत्नी प्रिया के प्रोडक्शन हाउस 'ए फॉर एप्पल स्टूडियो' के बैनर तले बना रहे हैं। फिल्म का नाम अभी सामने नहीं आया है। फिल्म को अगले साल 31 मई 2024 को रिलीज किया जा सकता है। फिल्म में वरुण, वामिका के अलावा साउथ एक्ट्रेस कीर्थी सुरेश( Keerthy Suresh) भी नजर आने वाली है। उनका यह बॉलीवुड डेब्यू माना जा रहा है। अगर यह प्रोजेक्ट कामयाब होता है तो ये फिल्म वामिका के करियर के लिए एक अच्छा चांस साबित हो सकती है क्योंकि इससे पहले वह ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ही अपना हुनर दिखा रही थी अब उनके हाथ बॉलीवुड का बड़ा प्रोजेक्ट लगा है।

फिल्म की खुशी जाहिर करते हुए वमिका ने कहा कि मैं बहुत दिनों से ऐसे प्रोजेक्ट की तलाश कर रही थी। अब मुझे मेरा यह सपना पूरा होता नजर आ रहा है। बता दें कि साउथ एक्ट्रेस वामिका इन दिनों विशाल भारद्वाज की फिल्म 'खुफिया' में व्यस्त हैं जो जल्द ही ओटीटी पर दस्तक देने वाली है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article