Ananya Panday के बर्थडे पर Walker Blanco ने कन्फर्म किया रिलेशनशिप !! बोले 'आई लव यू एनी...'

Ananya Panday-Walker Blanco's Relationship Is Now Official: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Ananya Panday) के 26वें जन्मदिन के खास मौके पर मॉडल वॉकर ब्लैंको (Walker Blanco) ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है। वॉकर ब्लैंको ने अपनी इंस्टा स्टोरीज पर कैप्शन देते हुए लिखा कि आई लव यू एनी।

Ananya Panday-Walker Blanco's Relationship Is Now Official: बॉलीवुड इंडस्ट्री दिग्गज अभिनेता चंकी पांडे की बेटी और एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Ananya Panday) 30 अक्टूबर के दिन 26वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। एक्ट्रेस के फैन्स लगातार सोशल मीडिया पर अनन्या पांडे को कमेंट्स सेक्शन में बधाई दे रहे हैं। अनन्या पांडे ने साल 209 में 'स्टूडेंट ऑफ द इयर 2' से अपना करियर शुरू किया था। यह मूवी को बॉक्स ऑफिस पर खास सफल नहीं हुई लेकिन इंडस्ट्री को अनन्या पांडे के रूप में एक टैलेंटेड एक्ट्रेस मिल गई। अनन्या पांडे अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ लव लाइफ को लेकर भी खूब चर्चा में रही हैं। ऐसे में अब अनन्या पांडे के जन्मदिन पर उनके कथित बॉयफ्रेंड वॉकर ब्लैंको (Walker Blanco) ने एक्ट्रेस संग रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर दिया है।

Ananya Panday-Walker Blanco

कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था कि आदित्य रॉय कपूर से ब्रेकअप करने के बाद अनन्या पांडे ने मॉडल वॉकर ब्लैंको (Walker Blanco) को डेट करना शुरू कर दिया है। ऐसी खबरें आ रही हैं कि 30 अक्टूबर के दिन अनन्या पांडे के जन्मदिन पर वॉकर ब्लैंको ने अपने रिश्ते को इंस्टा पर ऑफिशियल कर दिया है। वॉकर ने इंस्टा स्टोरीज पर अनन्या पांडे की खूबसूरत फोटो साझा करते हुए एक्ट्रेस को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। वॉकर ब्लैंको ने कैप्शन देते हुए लिखा, 'आई लव यू एनी।'

End of Feed