Salman Khan Update: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। आए दिन सलमान को लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे जान से मार देने की धमकी दे रहे हैं। बता दें कि हाल ही में लॉरेंस बिश्नोई के शूटर्स ने भाईजान के दोस्त बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी। इस चीज से सलमान को जोर का झटका लगा है। इस बीच सलमान खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि भाईजान को एक बार फिर से धमकी मिली है। आइए इस रिपोर्ट में जानते है विस्तार से।
फिर रडार पर आए सलमान खान
हाल ही में मंबई पुलिस को एक मैसेज मिला था, जिसमें एक शख्स ने सलमान को जान से मारने की बात कही थी। इसके साथ ही उस शख्स ने एक्टर से 2 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग भी की। मैसेज प्राप्त होते ही पुलिस तुरंत एक्शन में आ गई और उस अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। बता दें कि इससे पहले सलमान और जीशान सिद्दीकी को एक शख्स ने धमकी दी थी, जिसके बाद पुलिस ने उसे नोएडा से गिरफ्तार कर लिया। जहां एक तरफ लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर्स सलमान के पीछे पड़ गए हैं। तो वहीं एक्टर की सुरक्षा में पुलिस ने दिन रात एक कर दिया है।
इस फिल्म में नजर आएंगे सलमान खान
बताते चलें कि बॉलीवुड स्टार सलमान खान की कई भी फिल्म साल 2024 में नहीं रिलीज हुई है। बीते साल उनकी मूवी टाइगर 3 ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दिया था। इस मूवी को लोगों ने भरपूर प्यार दिया था। बता दें कि अब सलमान खान की फिल्म सिकंदर अगले साल ईद के मौके पर रिलीज होगी। इस मूवी को देखने के लिए लोग काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। इसके अलावा सलमान की मूवी किक 2 भी जल्द ही धमाल मचाने वाली है।
