बॉलीवुड

पुराने रिलेशनशिप पर Vivek Oberoi ने दिया दो टूक बयान, बोले 'मैंने कभी किसी को धोखा नहीं दिया...'

Viverk Oberoi on Past Relationship: बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ के कारण काफी सुर्खियां बटोर चुके हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान विवेक ओबेरॉय ने बताया कि पूर्व समय में रिलेशनशिप में रहते हुए उन्होंने कभी भी किसी को धोखा नहीं दिया था।

Image

Vivek Oberioi

Viverk Oberoi on Past Relationship: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) ने अपने एक्टिंग करियर में कई बेहतरीन किरदार निभाए हैं। फैन्स आज भी विवेक ओबेरॉय की एक्टिंग के कायल रहते हैं। एक्टिंग की दुनिया में अपना करियर बनाने के साथ विवेक ओबेरॉय की पर्सनल लाइफ भी हमेशा से ही चर्चा में रही है। हाल ही में दिए इंटरव्यू के दौरान अब विवेक ओबेरॉय ने अपने पुराने रिलेशनशिप्स को लेकर खुलकर बात की। विवेक ओबेरॉय ने बताया कि उन्होंने कभी भी अपने रिलेशनशिप के दौरान किसी को धोखा नहीं दिया।

इंडिया टीवी से बात करते हुए विवेक ओबेरॉय ने अपने पूर्व रिलेशनशिप्स के बारे में बात की। उस दौरान उनकी कुछ सीरियस गर्लफ्रेंड थीं। कॉलेज के दिनों में विवेक ओबेरॉय ने अपनी पढ़ाई और बिजनेस करने की चीजों पर ध्यान दिया था, जिसमें शेयर मार्किट भी शामिल था। उन्होंने यह भी मेंशन किया कि वो बचपन में जिसे पसंद करते थे उसे कैंसर था और उस हानि से वो बहुत प्रभावित हुए थे। इसक बाद उन्होंने कहा कि दिल टूटने का ज्यादा एक्सपीरियंस नहीं लेना चाहते हैं। उन्होंने रिलेशनशिप के दौरान रहते हुए कभी किसी को भी धोखा नहीं दिया। वो हमेशा शीशे की तरह साफ रहे हैं और उन्होंने हमेशा एक सच्चा रिश्ता निभाया है।

विवेक ओबेरॉय ने प्रियंका अलवा से साल 2010 में शादी की थी। इस शादी से उनके दो बच्चे भी हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो विवेक ओबेरॉय को आखिरी बार रोहित शेट्टी की वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फाॅर्स' में देखा गया था। इस सीरीज में विवेक ओबेरॉय के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा और शिल्पा शेट्टी भी नजर आई थीं। यह सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article