Virat Kohli ने Anushka Sharma को खास अंदाज में विश किया बर्थडे, कैप्शन ने जीत लिया सबका दिल

Virat Kohli Wish Anushka Sharma on Her Birthday: विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा के बर्थडे पर एक्ट्रेस को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। विराट कोहली की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

Virat Kohli Wish Anushka Sharma on Her Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) आज यानी 1 मई को अपना 36वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। अनुष्का शर्मा इस मौके पर सोशल मीडिया से लेकर हर जगह छाई हुई हैं। इस मौके पर अनुष्का शर्मा के फैंस उन्हें विश करते हुए नजर आए। किसी ने इस मौके पर एक्ट्रेस की पुरानी फोटो शेयर की, तो किसी ने अनुष्का शर्मा की वीडियो शेयर कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। फैंस के साथ-साथ अनुष्का शर्मा बॉलीवुड स्टार्स भी बर्थडे विश करते हुए नजर आए। लेकिन सबको विराट कोहली के विश करने का इंतजार था, जो अब खत्म हो गया। विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा को एक खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है।

Virat Kohli Wish Anushka Sharma on Her Birthday

Instagram

विराट कोहली ने किया अनुष्का शर्मा को विश

अनुष्का शर्मा अपने बर्थडे के मौके पर काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। अनुष्का शर्मा से जुड़ी आज कई बड़ी खबरें खूब वायरल हुई। इसी बीच अब अनुष्का शर्मा से जुड़ा एक पोस्ट खूब वायरल हो रहा है, जिसे उनके पति विराट कोहली (Virat Kohli) ने शेयर किया है। विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा को एक खास अंदाज में विश किया है। विराट कोहली ने इस मौके पर अनुष्का शर्मा की नई और पुरानी फोटोज शेयर की हैं। जहां दो फोटोज में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली साथ नजर आ रहे हैं, तो वहीं बाकी दो तस्वीरों में अनुष्का शर्मा अकेले नजर आईं। इन तस्वीरों को शेयर करने के साथ विराट कोहली ने एक प्यारा सा कैप्शन भी दिया है। विराट कोहली की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

End of Feed