बॉलीवुड

Krrish 4: सुपरहीरो बनकर फिर लौटने को तैयार हैं Hrithik Roshan, डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने किया कन्फर्म

Hrithik Roshan's Krrish 4: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की अपकमिंग फिल्म 'कृष 4' (Krrish 4) को लेकर एक बड़ा अपडेट साझा किया है। सिद्धार्थ ने बताया कि ऋतिक रोशन की जल्द ही बतौर सुपरहीरो वापसी होगी। फैन्स इस खबर से बेहद खुश हैं।

Image

Hrithik Roshan And Siddharth Anand

Hrithik Roshan's Krrish 4: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की अपकमिंग फिल्म 'कृष 4' (Krrish 4) का इंतजार दर्शक काफी लंबे से कर रहे हैं। 'कृष 4' को लेकर कई तरह के अपडेट्स सामने आ चुके हैं। फैन्स भी ऋतिक रोशन को सुपरहीरो के रोल में देखने के लिए बेताब हैं। इस फिल्म की बाकी तीनो फ्रेंचाइजी खूब सफल रही हैं। 2021 में ऋतिक रोशन ने चौथी किस्त की घोषणा की थी। कई रिपोर्ट्स में यहां तक दावा किया गया था कि 2025 में इसकी शूटिंग की जाएगी। ऐसे में अब जो खबर सामने आई है उससे ऋतिक रोशन के फैन्स की खुशी दोगुनी होने वाली है। मशहूर डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने 'कृष 4' पर बड़ा अपडेट साझा किया है।

डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने कन्फर्म करते हुए कहा है कि ऋतिक रोशन की 'कृष 4' बन रही है। सिद्धार्थ ने फैन्स को विश्वास दिला दिया है कि ऋतिक रोशन एक बार फिर सुपरहीरो यानी कृष के रूप में जल्द ही वापसी करेंगे। बता दें 'कृष 4' फिल्म फाइटर, किंग, ज्वेल थीफ और रेम्बो के बाद मार्फ्लिक्स की 5वीं फिल्म होगी। इस समय ऋतिक रोशन अपकमिंग फिल्म 'वॉर 2' की शूटिंग में व्यस्त हैं।

ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। सफल एक्टिंग करियर के साथ-साथ ऋतिक रोशन अपनी फिटनेस और लुक्स के चलते भी छाए रहते हैं। ऋतिक रोशन को कुछ दिनों पहले फिल्म 'वॉर 2' के को-स्टार और साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर (Jr NTR) के साथ डिनर एन्जॉय करते हुए देखा गया था। इस दौरान ऋतिक रोशन के साथ उनकी गर्लफ्रेंड सबा आजाद भी मौजूद थीं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article