तौबा-तौबा गाने पर गांव की भाभी ने दिखाए किलर मूव्स, विक्की कौशल वीडियो देखकर बोले 'गजब...'

विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की नई फिल्म बैड न्यूज (Bad Newz) बीते वीकेंड सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, जिसका गाना तौबा-तौबा इन दिनों इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है। इंस्टाग्राम पर हर दूसरा इंसान इस गाने पर डांस करता दिखाई दे रहा है। गांव की एक भाभी ने भी इस गाने पर डांस किया है, जिस वीडियो पर विक्की कौशल ने खुद कमेंट किया है।

बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल इन दिनों अपनी फिल्म बैड न्यूज (Bad Newz) के चलते खबरों में बने हुए हैं। इस फिल्म ने वीकेंड में अच्छा कारोबार करते हुए विक्की कौशल की सबसे बड़ी ओपन का खिताब भी अपने नाम कर लिया है। फिल्म बैड न्यूज को धमाकेदार ओपनिंग दिलाने में इसके गाने तौबा-तौबा (Tauba Tauba Song) का बहुत बड़ा हाथ है, जिसके डांस स्टेप को इन दिनों हर कोई कॉपी कर रहा है। इंस्टाग्राम पर हर दूसरा इंसान इस गाने के डांस स्टेप को कॉपी करते हुए वीडियो बना रहा है और पोस्ट कर रहा है। इसी सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए गांव की एक भाभी ने भी अपने बच्चों के साथ एक वीडियो पोस्ट किया है, जिस पर विक्की कौशल तक कमेंट करने के लिए मजबूर हो गए हैं। विक्की कौशल को यह डांस वीडियो इतना पसंद आया है कि उन्होंने खुद इस पर कमेंट किया है।

Vicky on Bhabi ji Tauba Tauba Dance

इंस्टाग्राम पर सैड रूपा नाम की एक यूजर ने तौबा-तौबा गाने पर धमाकेदार डांस किया है और इस वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया है। विक्की कौशल (Vicky Kaushal) को सैड रूपा का डांस काफी पसंद आया है और उन्होंने इस पर कमेंट करते हुए लिखा है, 'गजब...।' विक्की कौशल तौबा-तौबा गाने में काफी डिफिकल्ट स्टेप करते दिखाई दे रहे हैं, जिसे हर कोई कॉपी नहीं कर पा रहा है। जिस कारण भाभी के एफर्ट्स ने विक्की को काफी प्रभावित किया है। आप सैड रूपा का डांस वीडियो नीचे देख सकते हैं:

End of Feed