बॉलीवुड

#13YearsOfSingham: अजय देवगन-रोहित शेट्टी ने सिंघम अगेन के सेट पर मनाया जश्न, फैंस संग शेयर किया प्यारा वीडियो

#13YearsOfSingham: रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) और अजय देवगन (Ajay Devgn) की सबसे सफल एक्शन फिल्म फ्रेंचाइजी सिंघम ने 13 साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर रोहित शेट्टी और अजय देवगन ने एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने दिखाया है कि 13 साल पहले कैसे इस सफर की शुरुआत हुई थी।

Image

13YearsOfSingham

#13YearsOfSingham: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की सबसे सफल फिल्म फ्रेंचाइजी सिंघम ने आज 13 साल का सफर पूरा कर लिया है। फिल्म फ्रेंचाइजी सिंघम का सफर आज से 13 साल पहले शुरू हुआ था, जिसो रोहित शेट्टी ने अपने दिमाग से खूबसूरत रूप दिया। रोहित शेट्टी और अजय देवगन की जोड़ी दर्शकों को इतनी पसंद आई कि इस फ्रेंचाइजी ने भारत के सबसे सफल कॉप यूनिवर्स का निर्माण करा दिया। रोहित शेट्टी-अजय देवगन ने इस खास मौके पर एक प्यारा सा वीडियो इंटरनेट पर शेयर किया है, जिसके माध्यम से दोनों ने 13 सालों का सफर दिखाया है। रोहित-अजय का ये वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

रोहित शेट्टी ने #13YearsOfSingham का वीडियो इंटरनेट पर शेयर करते हुए लिखा है, 'सिंघम को 13 साल हो गए हैं और हमारी दोस्ती को 33 साल पूरे हो चुके हैं।' इस वीडियो के माध्यम से रोहित शेट्टी ने 90's से लेकर अब तक का सफर दिखाया है। आप यह प्यारा सा वीडियो नीचे देख सकते हैं:

सिंघम अगेन की शूटिंग हुई पूरी:

रोहित शेट्टी ने इस वीडियो के माध्यम से फैंस को यह जानकारी भी दी है कि उनकी अपकमिंग मूवी सिंघम अगेन की शूटिंग भी पूरी हो चुकी है। सिंघम अगेन इस साल की बहुप्रतीक्षित मूवीज में से एक है, जिसका इंतजार दर्शक काफी लम्बे समय से कर रहे हैं। रोहित शेट्टी की इस फिल्म में अजय देवगन के साथ-साथ दीपिका पादुकोण, करीना कपूर खान, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर और जैकी श्रॉफ जैसे कलाकार अहम किरदारों में दिखाई देंगे।

रोहित शेट्टी सिंघम अगेन पर काफी समय से मेहनत कर रहे हैं क्योंकि यह उनके कॉप यूनिवर्स की सबसे अहम मूवी है। सिंघम अगेन उनकी कॉप यूनिवर्स की किस्मत तय करेगी कि ये कितना आगे जाएगा। यही कारण है कि रोहित शेट्टी इसे रिलीज करने में जल्दबाजी नहीं कर रहे हैं। वैसे आप सिंघम अगेन के लिए कितने उत्साहित हैं, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article