बॉलीवुड

12th Fail फिल्म की दूसरा पार्ट देखने के लिए हो जाओ तैयार, एक बार फिर आंखों से आंसू निकालने आ रहे हैं विक्रांत मेस्सी

12th Fail Prequel Announced: विक्रांत मेस्सी की फिल्म 12वीं फेल पिछले साल 27 अक्टूबर 2023 में रिलीज हुई थी। फिल्म को अब एक साल पूरा होने वाली है। जिसके बाद अब फिल्ममेकर विधु विनोद चोपड़ा ने फिल्म के प्रीक्वल की अनाउंसमेंट कर दी है। जिसके बाद फैंस की एक्साइटेंड बढ़ गई है।

Image

12th Fail Prequel Titeld 'Zero Se Shuruat' to release on 12th December

12th Fail Prequel Announced: बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मेस्सी (Vikrant Massey) की फिल्म 12वीं फेल (12th Fail) के प्रीक्वल को लेकर अब ऑफिशियल अनाउंसमेंट हो गया है। पिछले साल 27 अक्टूबर 2023 में रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इस लो बजट मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर भी कमाल का बिजनेस किया था। जिसके बाद अब फिल्ममेकर विधु विनोद चोपड़ा ने फिल्म के प्रीक्वल की अनाउंसमेंट कर दी है। जिसके बाद फैंस की एक्साइटेंड बढ़ गई है। सिर्फ इतना ही नहीं इस प्रीक्वल का टाइटल भी अनाउंस कर दिया गया है। फिल्म का नाम 'जीरो से शुरुआत' रखा गया है। यह भी पढ़ें- बेटी आराध्या बच्चन के साथ विदेश से भारत वापस लौटीं ऐश्वर्या राय बच्चन, एयरपोर्ट से सामने आईं तस्वीरें

डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा ने की अनाउंसमेंट

विक्रांत मैसी और मेधा शंकर स्टारर 12वीं फेल को फैंस की खूब सराहना मिली है। विधु विनोद चोपड़ा के निर्देशिन में बनी इस फिल्म में आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार शर्मा और उनकी आईआरएस इंस्पेक्टर पत्नी श्रद्धा जोशी की कहानी दिखाई गई है। IIFA अवॉर्ड्स 2024 में उन्हें 12वीं फेल के लिए बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला है। इस मौके पर उन्होंने फिल्म 12वीं फेल के प्रीक्वल को लेकर भी खुलासा किया है।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म 'जीरो से शुरुआत'

फिल्म निर्माता विधु विनोद चोपड़ा ने कहा कि विक्रांत मैसी की फिल्म के प्रीक्वल का नाम 'जीरो से शुरूवात' होगा, जो 13 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की रिलीज डेट के सामने आने के बाद फैंस अब मूवी को लेकर काफी एक्साइटेड हो गए हैं। इस फिल्म में भी विक्रांत मेसी और मेधा शंकर की जोड़ी नजर आने वाली है। फिल्म के पहले पार्ट में भी दोनों को काफी पसंद किया गया था। विक्रांत मेस्सी की एक्टिंग के साथ ही मेधा शंकर को भी दर्शकों से सराहना मिली थी।

Madhav Sharma
माधव शर्मा author

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली ... और देखें

End of Article