बॉलीवुड

'12th Fail' पार्ट 2 बनाने पर Vikrant Massey ने किया बड़ा खुलासा, बोले, 'मुझे लगता है कि ये मूवी...'

Vikrant Massey on 12th Fail Part 2: 'मिर्जापुर' और 'क्रिमल जस्टिस' जैसी बेहतरीन सीरीज में काम कर चुके विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) ने फिल्म '12वीं फेल' (12th Fail) में लीड रोल निभाकर दर्शकों का दिल जीत लिया था। अब इस फिल्म के सीक्वल को बनाने पर विक्रांत मैसी ने बड़ा खुलासा किया है।

Image

Vikrant Massey

Vikrant Massey on 12th Fail Part 2: टीवी एक्टर विक्रांत मैसी ने फिल्म '12वीं फेल' (12th Fail) में अहम रोल निभाया था। इस फिल्म की सफलता के बाद विक्रांत मैसी को भी इंडस्ट्री में एक अलग ही पहचान मिली है। उन्होंने टेलीविजन में अपने करियर की शुरुआत 'बालिका वधू' जैसे शो से की थी। इसके बाद विक्रांत को रणवीर सिंह और सोनाक्षी सिन्हा की मूवी 'लुटेरा' में देखा गया था और उनकी एक्टिंग की खूब तारीफ हुई थी। '12वीं फेल' की सक्सेस के बाद कई दिनों से खबरें आ रही है कि इसके दूसरे पार्ट को बनाने की मेकर्स तैयारी कर रहे हैं। '12वीं फेल' पार्ट 2 को लेकर अब विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) ने भी अपना रिएक्शन दिया है।

'12वीं फेल' के सीक्वल को लेकर विक्रांत मैसी ने बड़ा खुलासा किया है। इंडिया टुडे के साथ बात करते हुए विक्रांत मैसी ने कहा, 'मुझे नहीं लगता है कि 12वीं फेल का पार्ट 2 बनना चाहिए।' पोर्टल से बात करते हुए विक्रांत ने आगे बताया, 'मुझे कई लोगों को कॉल आ रहे हैं कि एक और 12वीं फेल बनाते हैं। मैं इस समय कुछ नया करने की कोशिश कर रहा हूं।' फिल्म '12वीं फेल' का निर्देशन विधु विनोद चोपड़ा ने किया था। फिल्म में मेधा शंकर लीड रोल में थीं।

बता दें विक्रांत मैसी इस समय अपकमिंग फिल्म 'फिर आई हसीना दिलरुबा' को लेकर चर्चा में है। इस फिल्म में विक्रांत मैसी को तापसी पन्नू और सनी कौशल के साथ अहम भूमिकाओं में देखा जाएगा। फिल्म जल्द ही ओटीटी प्लेटफ्रॉम नेटफ्लिक्स पर ऑनलाइन स्ट्रीम की जाएगी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article