Tamannaah Bhatia on Breakup With Vijay Varma: बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर डायरेक्टर सुजॉय घोष के सेगेमेंट में बनी फिल्म 'लस्ट स्टोरीज 2' में तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा ने पहली बार साथ में काम किया था। इस फिल्म में दोनों स्टार्स के बीच सिजलिंग केमिस्ट्री देखने को मिली थी। फिल्म के सेट पर हुई पहली मुलाकात के बाद तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा (Vijay Varma) एक-दूसरे से प्यार करने लगे थे। साल 2023 में दोनों ने अपने रिश्ते की पुष्टि की। कई महीनों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद अब तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा ने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों अब डेट नहीं कर रहे हैं लेकिन फिर भी एक-दूसरे के अच्छे दोस्त हैं। तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia)से अलग होने के बाद अब विजय वर्माका एक नया बयान सामने आया है।
तमन्ना भाटिया से अलग होने पर बोले विजय वर्मा
तमन्ना भाटिया संग हुए ब्रेकअप के बाद विजय वर्मा के बयान ने लोगों को हैरान कर दिया है। हाल ही में हुए एक इवेंट के दौरान विजय वर्मा ने अपनी राय रखते हुए कहा, 'रिश्तों को उसी तरह एन्जॉय करना चाहिए, जैसे हरकोई आइसक्रीम को एन्जॉय करता है। जीवन में भी हर फ्लेवर को एन्जॉय कर आगे बढ़ जाना चाहिए।' विजय वर्मा के इस बयान से फैन्स ज्यादा खुश नहीं हैं। कई लोगों को लग रहा है कि विजय ने तमन्ना की तुलना आइसक्रीम से कर दी है।तमन्ना भाटिया को आखिरी बार फिल्म 'सिकंदर का मुक्कदर' में देखा गया था। यह फिल्म लोगों को खूब पसंद आई थी। वहीं दूसरी ओर विजय वर्मा को आखिरी बार वेब सीरीज 'मिर्जापुर सीजन 3' और 'आईसी 814: द कंधार हाईजैक' में देखा गया था।
