बॉलीवुड

Vignesh Shivan ने 'Leo' एक्टर Thalapathy Vijay के फैन्स से मांगी माफी, जानिए क्या था पूरा मामला

Vignesh Shivan APOLOGISES To Vijay Fans: थलापति विजय (Thalapathy Vijay) और डायरेक्टर लोकेश कनगराज के बीच हुए मतभेद के ट्वीट को लाइक करने के बाद अभिनेता के फैन्स ने विग्नेश शिवन को खूब लताड़ लगाई थी। अब विग्नेश ने विजय और लोकी के फैन्स से माफी मांग ली है।

Image

Vignesh Shivan and Thalapathy Vijay

Vignesh Shivan APOLOGISES To Vijay Fans: साउथ इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर थलापति विजय (Thalapathy Vijay) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'लियो' (Leo) के चलते सुर्खियों में बने हुए हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया पर थलापति विजय एक बार चर्चा में आ गए हैं। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि थलापति विजय और लोकेश कनगराज में बीच चीजें ठीक नहीं चल रही है। सोशल मीडिया पर इस पोस्ट को विग्नेश शिवन ने लाइक कर दिया था। इस तरह के पोस्ट को लाइक करने के बाद विजय के फैन्स ने विग्नेश को खूब खरी-खोटी सुनाई। ऐसे में अब विग्नेश ने एक पोस्ट के जरिए विजय के फैन्स से माफी मांग ली है।

विग्नेश शिवन ने अपने पोस्ट में लिखा, 'विजय सर और लोकी (लोकेश कनगराज) के फैन्स मैं बिना मैसेज देखे और कंटेंट को समझे बिना ट्वीट को लाइक करने के लिए माफी मांगता हूं।' विग्नेश ने यह भी बताया कि उन्हें लोकेश का इंटरव्यू पसंद आया था क्योंकि वो उनके काम, उनके इंटरव्यू और उनके बोलने के तरीके के तरीके को पसंद करते हैं उनके फैन हैं।

विग्नेश शिवन ने अपने पोस्ट में यह भी बताया कि थलापति विजय सर की अपकमिंग फिल्म 'लियो' की ग्रैंड रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। बता दें विजय की ये फिल्म 19 अक्टूबर के दिन रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त, साउथ एक्ट्रेस तृषा कृष्णन और अर्जुन सर्जा भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म का निर्देशन लोकेश कनगराज ने ही किया है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article