Vidyut-Nandita engagement breaks: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के एक्शन स्टार विद्युत जामवाल की जिंदगी में भूचाल आ गया है। लेटेस्ट खबरों की मानें तो विद्युत जामवाल ने डिजाइनर नंदिता महतानी से रिश्ता तोड़ने का फैसला लिया है। इन दोनों ने लगभग 2 साल पहले ताजमहल के सामने सगाई की थी और फैंस के साथ तस्वीरें शेयर की थीं। विद्युत और नंदिता शादी करने की प्लानिंग कर रहे थे लेकिन उससे पहले ही दोनों ने अलग होने का फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि विद्युत जामवाल और नंदिता शादी के मंडप पर नहीं चढ़ेंगे, उससे पहले ही इनकी राहें अलग हो चुकी हैं।
IANS न्यूज एजेंसी से जुड़े एक सूत्र के अनुसार विद्युत जामवाल और नंदिता महतानी बीते दिन चंकी पांडे की भतीजी डियान पांडे की हल्दी सेरेमनी में शामिल हुए थे। मेहंदी सेरेमनी के दौरान इन दोनों के बीच दूरियां नजर आईं, जिस कारण वहां मौजूद मेहमान चौंक गए। हल्दी सेरेमनी में शामिल हुए सूत्र ने न्यूज एजेंसी को बताया है कि विद्युत जामवाल और नंदिता ने मिलकर यह फैसला लिया है कि ये दोनों सामाजिक फंक्शन्स में अलग ही रहेंगे। ये दोनों एक-दूसरे की बहुत इज्जत करते हैं, जिस कारण दोनों म्यूचली अलग रहने का फैसला लिया है। दोनें हमेशा दोस्त बने रहेंगे लेकिन अपने रिश्ते को आगे नहीं ले जाएंगे।
विद्युत जामवाल और नंदिता महतानी की सगाई टूटने की वजह से फैंस भौचक्के रह गए हैं। फैंस को भरोसा नहीं हो रहा है क्योंकि उन्हें उम्मीद थी कि ये दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे। दोनों ने अलग होने का फैसला क्यों लिया है, यह अभी तक साफ नहीं है लेकिन इस खुलासे ने फैंस को निराश कर दिया है।
