Vidya Balan Viral Video: विद्या बालन हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई थीं। एक्ट्रेस ने हमेशा का तरह पैपराजी को जमकर पोज दिया। एयरपोर्ट पर एक्ट्रेस के साथ एक बच्ची भी नजर आईं। विद्या का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। एक्ट्रेस के वीडियो पर यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। इंटरनेट पर यूजर्स का कहना है कि विद्या बालन के साथ जो बच्ची है वो उनकी बेटी है। लोगों का कहना था कि एक्ट्रेस ने अपने मां बनने की खबर को सीक्रेट रखा था। अब इन खबरों पर खुद विद्या ने चुप्पी तोड़ी है।
विद्या ने रूमर्ड बेटी को लेकर किया खुलासा
एक्ट्रेस ने बताया कि जिस बच्ची को आपने मेरे साथ देखा वो मेरी बेटी नहीं है। एक्ट्रेस ने कहा, वो मेरी बहन की बेटी है। मेरी बहन के दो जुड़वां बच्चे हैं रुहान और इरा। एक्ट्रेस अपनी मैरिड लाइफ को एन्जॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस लंबे समय से पर्दे से दूर है। फैंस एक्ट्रेस की वापसी का इंतजार कर रहे हैं।
एक्ट्रेस आखिरी बार नीयत में नजर आई थीं। एक्टेस ने इस फिल्म में सीबीआई ऑफिसर की भूमिका निभाई थी। एक्ट्रेस जल्द लवर्स में इलियाना डी क्रूज और प्रतीक गांधी के साथ नजर आएंगी।
