बॉलीवुड

'Munna Bhai' और '3 Idiots' का सीक्वल बनाएंगे Vidhu Vinod Chopra, बोले 'मैं दोनों फिल्में लिख रहा...'

Vidhu Vinod Chopra on Sequels of 3 Idiots-Munna Bhai: '3 इडियट्स' के दूसरे और 'मुन्ना भाई' के तीसरे पार्ट का इंतजार दर्शक काफी समय से कर रहे हैं। लोगों की बेताबी को देखते हुए अब निर्माता-निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा (Vidhu Vinod Chopra) ने बताया कि वो इन दोनों फिल्मों को लिख रहे हैं।

Image

Vidhu Vinod Chopra on Sequels of 3 Idiots-Munna Bhai

Vidhu Vinod Chopra on Sequels of 3 Idiots-Munna Bhai: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस निर्माता-निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा (Vidhu Vinod Chopra) अभी भी अपनी फिल्म '12वीं फेल' (12th Fail) की सफलता को एन्जॉय कर रहे हैं। विधु विनोद चोपड़ा इस मूवी डायरेक्टर होने के साथ-साथ निर्माता भी थे। इस मूवी में विक्रांत मेस्सी को लीड रोल में देखा गया था। काफी लंबे समय से फैन्स '3 इडियट्स' के दूसरे और 'मुन्ना भाई' के तीसरे पार्ट का इंतजार कर रहे हैं। इन फिल्मों के सीक्वल पर अब विधु विनोद चोपड़ा ने चुप्पी तोड़ दी है।

' 3 इडियट्स' और 'मुन्ना भाई' का सीक्वल बनाएंगे विधु विनोद चोपड़ा?

दैनिक भास्कर के साथ बात करते हुए विधु विनोद चोपड़ा ने बताया कि वो '3 इडियट्स' और 'मुन्ना भाई 3' की स्क्रिप्ट को लिख रहे हैं। लोगों ने इन फिल्मों का सीक्वल देखने के लिए बहुत लंबा इंतजार किया है। विधु विनोद चोपड़ा ने यह भी कहा कि वो बच्चों के लिए फिल्म बनाना चाहते हैं। इन फिल्मों के अलावा विधु विनोद चोपड़ा एक हॉरर कॉमेडी फिल्म बनाने में भी दिलचस्पी दिखाई है।

'3 इडियट्स' की बात करें तो इसमें आमिर खान, आर माधवन और शरमन जोशी सहित कई एक्टर्स लीड रोल में थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी धांसू कमाई की थी। वहीं दूसरी ओर 'मुन्ना भाई' में संजय दत्त को लीड रोल में देखा गया था। दोनों ही फिल्मों का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया था। दोनों ही फिल्में ब्लॉकबस्टर रही थीं। अब इन ब्लॉकबस्टर फिल्में के सीक्वल के लिए लोगों को कितना लंबा इंतजार करना पड़ेगा। इस बारे में विधु विनोद चोपड़ा ने कोई जानकारी नहीं दी है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article