बॉलीवुड

Sidhu Moose Wala के छोटे भाई का वीडियो आया सामने, नन्हे से बेटे को दुलार करते दिखे पापा

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 16, 2024, 10:15 AM IST

Sidhu Moose Wala Brother Video: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के छोटे भाई का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नजर आ रहा है कि छोटे से बेटे को पापा बहुत दुलार करते नजर आ रहे हैं। सिद्धू मूसेवाला के छोटे भाई शुभदीप 6 महीने के हो गए हैं। इस प्यारे से वीडियो को देखकर आप भी खुश हो जाएंगे।

Image

Sidhu Moose Wala brother

Sidhu Moose Wala Brother Video: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के छोटे भाई का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नजर आ रहा है कि छोटे से बेटे को पापा बहुत दुलार करते नजर आ रहे हैं। बता दें अब शुभदीप 6 महीने के हो गए हैं। फैंस इस वीडियो को बहुत पसंद कर रहें हैं। इस प्यारे से वीडियो में सिद्धू मूसेवाला की मां भी नजर आ रही हैं। क्यूट वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सिद्धू मूसेवाला के छोटे भाई शुभदीप बैठने की कोशिश कर रहा, लेकिन वो बिस्तार में गिर जा रहा है फिर उनकी मां शुभदीप का हाथ पकड़कर बैठाने की कोशिश कर रही हैं। वही उनके पिता उनको प्यार करते और किस करते नजर आ रहे हैं।

माता-पिता कर रहे लाडले को प्यार

वीडियो जैसै ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ फैंस सिद्धू मूसेवाला को याद करने लगे साथ ही उनके छोटे भाई पर उनकी परछाई देखने लगे। नन्हा से शुभदीप को एक तरफ से पिता बलकौल सिंह पकड़े हुए हैं वही दूसरी तरफ से मां चरणकौर अपने नन्हे लाडले को प्यार करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में दोनों अपने बेटे पर खूब प्यार बरसा रहे हैं।

कब हुआ शुभदीप का जन्म

सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता मार्च 2024 में माता-पिता बने थे। बता दें लॉरेंस के 6 शूटरों ने 29 मई 2022 की शाम को मानसा जिले के जवाहरके गांव फायरिंग कर सिद्धू मूसेवाला की हत्या कर दी थी। सिद्धू मूसेवाला अपने पेरेंट के एक ही बेटे थे, लेकिन उसके बाद माता-पिता ने एक और बेबी का प्लान किया और 2024 में शुभदीप का जन्म हुआ।

End of Article